प्रेमिका के इंकार करने पर हैवान बना प्रेमी , पहले बांधकर किया रेप फिर लोहे के गर्म रॉड से,, / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस तो ट्रक ने रगड़ा , एक बाराती का सिर हुआ धड़ से अलग वही दो के हाथ हुए अलग / छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के बयान से बवाल , लोगो को दी गर्दन काटने की नसीहत , VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / IPL मैच अब तक लगने वाली सट्टे की रकम को जानकर उड़ जाएंगे होश , पढ़े सटोरिये का कबूलनामा  / NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत / छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - मौषम को लेकर IMD ने इन जिलों में जारी किया तीन दिनों का अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी तनाव , गांव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील / 
इस तारीख से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर , प्रवेश के लिए इन शर्तो को करना होगा पूरा

   cgwebnews.in   

इस तारीख से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर , प्रवेश के लिए इन शर्तो को करना होगा पूरा

90.82

देश
पुरी 05 अगस्त 2021 - देश भर में कोरोना के मामले कम होते जा रहे हैं और अब कोरोना का असर कुछ खास राज्यों या जिलों तक सीमित रह गया है। इसे देखते हुए अब धीरे-धीरे धर्मानुष्ठानों को खोला जा रहा है। उड़ीसा में पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। 

जिला प्रशासन और श्रीमंदिर प्रशासन की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। फैसले के तहत पुरी मंदिर को 16 अगस्त से 20 अगस्त तक सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए खोला जाएगा। 21 और 22 को शनिवार-रविवार होने की वजह से पूरे शहर में लॉकडाउन रहेगा। इसकेे बाद 23 अगस्त से मंदिर में सभी श्रद्धालुओंं को प्रवेश की अनुमति होगी। लेकिन मंदिर में प्रवेश के लिए RT-PCR टेस्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन होना अनिवार्य होगा। इनके बिना किसी को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वैसे, उड़ीसा के अधिकांश धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई हैष जाजपुर जिले में मौजूद देवी विरजा मंदिर को भी बुधवार से भक्तों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों को मास्क लगाना एवं व्यक्तिगत दूरी का पालन अनिवार्य किया गया है। साथ ही 10 साल से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिला एवं 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। मंदिर को नियमित सैनिटाइज करने, कोविड प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशनामा में स्पष्ट किया गया है। इसके साथ ही पुजारियों को नियमित अंतराल पर कोविड परीक्षण कराना होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/