मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग को मोबाईल पर कॉल गर्ल नियर मी सर्च करना पड़ा भारी , मामले में FIR दर्ज

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग को मोबाईल पर कॉल गर्ल नियर मी सर्च करना पड़ा भारी , मामले में FIR दर्ज

79.75

रायपुर
रायपुर 20 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग के साथ कॉल गर्ल के नाम पर फ्रॉड हो गया है। बताया गया है कि पीड़ित ने अपने पिता के मोबाइल पर गूगल सर्च करके कॉर्ल गर्ल का नंबर निकाला था। इसके बाद नाबालिग ने इन नंबर पर कॉन्टैक्ट कर लड़की से मिलने का रेट फिक्स किया। फिर जब उससे मिलने पहुंचा तो उसे धमकी मिलने लगी। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग बार में कुल 1 लाख 86 हजार रुपए आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मामला रायपुर के मोवा इलाके के रहने वाले 16 साल के एक किशोर से जुड़ा हुआ है जिसने 21 जलाई को अपने पापा का मोबाइल अपने पास रखा हुआ था। इसी बीच अचानक उसने फोन पर सर्च किया कॉल गर्ल नियर मी। जिसमें उसे एक नंबर मिला गया। इस पर उसने कॉन्टैक्ट कर रेट तय किया। एडवांस मांगने लगा आरोपी इसके बाद फोन पर अज्ञात शख्स ने एडवांस मांगना शुरू कर दिया। कुल मिलाकर आरोपी ने 14 हजार रुपए पीड़ित से मांगे। पीड़ित ने अपने पापा के बैंक खाते से दूसरे नंबर पर अलग-अलग बार में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। नाबालिग ने आरोपी से मिलने के लिए लोकेशन पूछा तो उसने बताया कि होटल आदित्य के.के. रोड पर आ जाओ।

इसके बाद नाबालिग जैसी ही जयस्तंभ चौक पहुंचा और उसने आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल किया तो वो उसे धमकी देने लगा। आरोपी कहने लगा कि तू मुझे जानता नहीं है मैं नवा रायपुर का गुंडा हूं। मुझे पैसे दे नहीं तो तेरा फोटो वायरल कर दूंगा। इसके बाद नाबालिग डर गया और उसने अलग-अलग बार में कुल एक लाख 86 हजार रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना के 11 दिन बाद उसने सोमवार को अब पंडरी थाना में केस दर्ज करवाया है। जिस पर ऑनलाइन फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है और आरोपी का पता लगाया जा रहा है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/