सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
नाबालिग ने जिस पर लगाया था रेप और अपहरण का आरोप ,18 साल की होते ही उसी के साथ कर ली शादी

   cgwebnews.in   

नाबालिग ने जिस पर लगाया था रेप और अपहरण का आरोप ,18 साल की होते ही उसी के साथ कर ली शादी

55.57

उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ 28 जुलाई 2021 - खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है। यहां एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवती ने मंगलवार को उसी प्रेमी के साथ विवाह कर लिया, जिस पर उसने 3 साल पहले अपहरण और रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी कारण युवक को डेढ़ साल जेल भी काटनी पड़ी थी। शादी के तुरंत बाद युवती अपने वकील के साथ एसएसपी के पास पहुंची और उसने बताया कि परिवार जनों के दबाव में उसने मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला सासनी गेट पंच नगरी का है। खबर के मुताबिक, खुशी पाठक ने मंगलवार को अपने जय गंज गांव निवासी प्रेमी वरुण अग्रवाल के साथ हनुमान मंदिर में शादी कर ली। युवती ने बताया कि वो मार्च 2021 को 18 साल की हो चुकी है। उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। खुशी ने बताया कि साल 2019 में उसे कोचिंग में पढ़ने वाले वरुन से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ गया लेकिन इस प्यार के रिश्ते को खुशी के घर वालों को रास नहीं आया।

दोनों घर से भागे लेकिन खुशी के पिता प्रेमचंद्र ने थाना सासनी गेट में वरुन के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ ल‍िया और वरुन को कानूनी शिकंजे में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में जेल जाना पड़ा। खुशी कोई कड़ा कदम नहीं उठा सकी क्योंकि वह नाबालिग थी। वहीं, पिता प्रेमचंद ने भी वरुन से संबंध रखने पर आत्महत्या की धमकी देकर डरा दिया था। घरवालों के विरोध के चलते खुशी तीन साल तक चुप रही।

वरुन को पांच महीने जेल में काटने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं, अब खुशी ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और इसीलिए उन्होंने शादी की है। अब दोनों जीवन भर एक दूसरे के साथ रहेंगे। खुशी ने थाने पहुंचकर शपथपत्र देकर दर्ज कराई गई FIR को खत्म करने की मांग की। वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह करने की बात बताई है। युवती के बयान और शपथ पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय थाने को भी पाबंद किया गया है कि दोनों की सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/