सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
महिला पर हमला और चोरी के आरोपी घर पर पुलिस की दबिस , महिलाओं के अंडरगारमेंट्स का मिला जखीरा

   cgwebnews.in   

महिला पर हमला और चोरी के आरोपी घर पर पुलिस की दबिस , महिलाओं के अंडरगारमेंट्स का मिला जखीरा

11.77

देश विदेश
अमेरिका 26 जुलाई 2021 - रेप की कोशिश और महिला पर हमला करने के आरोपी एक शख्स के घर की पुलिस ने जब तलाशी ली तो वह हैरान रह गई. शख्स के घर में 400 से अधिक जोड़ी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स मिले. यही नहीं कई महिलाओं की पर्सनल फ़ोटोज़ भी उसके घर से बरामद हुई. जब इस पूरे मामले का सच लोगों के सामने आया तो वो हैरान रह गए।

आपको बता दें कि ये पूरी घटना अमेरिका के अलबामा (US, Alabama) राज्य की है. यहां पुलिस ने अलबामा की एक महिला पर हमला और चोरी करने के शक में एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली. इस दौरान उसके घर में 400 से अधिक जोड़ी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स मिले. पुलिस को आरोपी जॉन थॉमस के घर से कई सारी महिलाओं की पर्सनल फ़ोटोज़ भी मिली. ये फोटोज उसके ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं की थी. सहकर्मियों की दर्जनों तस्वीरें उनकी अनुमति के बिना ली गईं थीं. सभी फोटो गर्दन और कमर के नीचे क्लिक की गई थी।

27 वर्षीय जॉन थॉमस पर रेप की कोशिश, चोरी के तीन मामलों, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का भी आरोप है. उसका पुराना आपराधिक इतिहास है.फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिलाओं के 400 जोड़ी अंडरगारमेंट्स चोरी के हैं या फिर खरीदे गाये हैं. साथ ही इसे रखने का क्या मकसद है. पुलिस ने कहा कि जॉन थॉमस पर साल 2019 में महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराने का आरोप लगा था. उसे 10 जुलाई को तब गिरफ्तार किया गया था जब एक महिला ने पुलिस को एक आदमी के अपार्टमेंट में घुसने की सूचना दी थी।

जॉन और महिला में लड़ाई हुई और इसमें महिला को चोट आई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा कि अधिकारियों के आने से पहले जॉन भाग गया. जांच में पाया गया कि जॉन ने कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया था. बताया गया कि गिरफ्तार होने के बाद, जॉन थॉमस ने कहा कि उसने महिला के गेम कंसोल को चोरी करने के लिए वह अपार्टमेंट में घुसा था. हालांकि, उस पर महिलाओं की मर्जी के बिना उनकी तस्वीरें लेने का भी आरोप है. उसके घर से भी कई तस्वीरें मिली हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/