जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / 
नदी में नहाते हुए बहे एक ही परिवार के 12 बच्चे , गोताखोरों की मदद से तलाश जारी , मामले पर मुख्यमंत्री बनाये हुए है नजर

   cgwebnews.in   

नदी में नहाते हुए बहे एक ही परिवार के 12 बच्चे , गोताखोरों की मदद से तलाश जारी , मामले पर मुख्यमंत्री बनाये हुए है नजर

95.77

उत्तर प्रदेश
अयोध्या 09 जुलाई 2021 - अयोध्या में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए। सभी की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया है। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। 

हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। 

घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। 

बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। फिलहाल आसपास के मल्लाहों और केवटों को लगाया गया है एसएसपी सर्वेश पांडेय खुद नाव पर बैठकर मौके का मुआयना कर रहे हैं। वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/