छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / 
नए शैक्षणिक सत्र में 10th और 12th के छात्रों को मिल सकती है और बड़ी राहत , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल इस मामले ले सकता है बडा फैसला

   cgwebnews.in   

नए शैक्षणिक सत्र में 10th और 12th के छात्रों को मिल सकती है और बड़ी राहत , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल इस मामले ले सकता है बडा फैसला

16.53

रायपुर
रायपुर 27 जून 2021 - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं में लगातार दूसरे वर्ष कटौती की जा सकती है। यदि अगस्त तक स्कूल नहीं खुले, तो माशिम बीते शैक्षणिक सत्र में की गई सिलेबस कटौती इस वर्ष भी जारी रख सकता है। 

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दसवीं और बारहवीं के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में ही हुई थी। कोरोना से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए माशिम ने बोर्ड कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30 से 40 फीसदी हिस्सा हटा दिया है। एक सिंतबर को माशिम ने यह आदेश जारी किया था। इसके बाद स्कूलों में घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर ही पढ़ाई करवाई गई। असाइनमेंट तथा परीक्षा में सवाल भी संशोधित पाठ्यक्रम से ही दिए गए। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा आगे की कक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषयों को सिलेबस में जगह दी गई थी। ऐसे टॉपिक जो अपेक्षाकृत कम महत्व के थे तथा अगली कक्षाओं के आधार में जिससे विशेष फर्क नहीं पड़ता, उसे हटाया गया था। सभी विषयों में यह कटौती की गई थी। हालांकि कुछ में इसकी मात्रा कम तथा कुछ में अधिक थी।

बीते सत्र के पाठ्यक्रम को बनाया आधार लगभग सभी निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ की जा चुकी है। कुछ सरकारी स्कूलों में भी अध्ययन-अध्यापन शुरू किए जाने की तैयारी है। स्कूल पाठ्यक्रम को लेकर असमंजस में हैं। वे यह निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं कि पूरा पाठ्यक्रम पढ़ाया जाए अथवा बीते सत्र में 30 फीसदी कटौती के बाद माशिम द्वारा जारी किए गए पाठ्यक्रम का अध्यापन कराया जाए। ऐसे में कई स्कूल घटे हुए पाठ्यक्रम को आधार बनाकर ही पढ़ाई करा रहे हैं, ताकि माशिम द्वारा इस वर्ष भी सिलेबस घटाए जाने पर पढ़ाया गया व्यर्थ ना हो। वहीं कई स्कूल जल्द से जल्द गाइडलाइन जारी करने की मांग कर रहे हैं। फैसला जल्द शीघ्र ही इस विषय में फैसला लिया जाएगा।

इस बारे में माशिम के सचिव प्रो. वीके गोयल का कहना है की
यदि हालात बीते वर्ष की ही तरह रहते हैं और तय वक्त पर स्कूल नहीं खुलते हैं, तो हम पाठ्यक्रम घटाएंगे। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/