सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
आज तक टी वी एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति से हुई लूट की कहानी निकली झूठी , इस वजह से बनाई थी लूट की कहानी

   cgwebnews.in   

आज तक टी वी एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति से हुई लूट की कहानी निकली झूठी , इस वजह से बनाई थी लूट की कहानी

16.51

देश
नोएडा 26 जून 2021 - आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति और ‘हिंदी ख़बर’ के एडिटर अतुल अग्रवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि नोएडा में उनके साथ लूटपाट हुई है। लेकिन अब नोएडा पुलिस ने ही उनके आरोपों को फ़र्ज़ी बता दिया है।

दरअसल, एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए बताया गया था कि जब आरोपी ने अतुल का गला घोंटने का प्रयास किया तो उन्होनें अपनी जान बचाने के लिए उसे 5000 रुपये दिए। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक केस भी दर्ज किया था। हालाँकि, अब पुलिस का कहना है कि अतुल ने झूठी कहानी रची है।

एनडीटीवी के पत्रकार मुकेश सिंह सेंगर प्रेस नोट शेयर करते हुए लिखते हैं, “हिंदी खबर के एडिटर अतुल अग्रवाल की लूट की कहानी को नोएडा पुलिस ने फ़र्ज़ी बताया,

पुलिस ने कहा कि 19 जून की रात अतुल महिला मित्र के साथ थे,वो रात में OYO होटल में रुके, पत्नी का फोन आया और निजी कारणों से उन्होंने लूट की झूठी कहानी रची।”

पुलिस का कहना है कि अतुल के दावों में कोई दम, कोई सचाई नहीं है। पुलिस उनकी उस महिला मित्र से भी मिली जिनसे खुद अतुल उस शाम खाने पर उनके घर पर मिले थे।

इसके साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी शिनाख्त की और पाया कि अतुल झूठ बोल रहे थे।

इस सनसनीखेज़ खुलासे के बाद अतुल अग्रवाल पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर वो अपनी निजी ज़िन्दगी की परेशानियों से बचने के चक्कर में फ़र्ज़ी खबर क्यों फैला रहे थे।

एक पत्रकार होने के बावजूद अपनी पत्नी को झूठ बोलने के चक्कर में मीडिया में फेक न्यूज़ का प्रचार-प्रसार क्यों कर रहे थे? इनके आरोपों पर मीडिया में खबरें भी चली, वो तब भी चुप क्यों थे?
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/