छत्तीसगढ़ - फाईव स्टार हॉटल के रूम में IPL सट्टा खिला रहे थे सटोरिये , मेन खाईवाल सहित 07 गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / 
अनलॉक जांजगीर चाम्पा के लिए जारी हुआ नया आदेश , कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जारी किया संसोधित आदेश

   cgwebnews.in   

अनलॉक जांजगीर चाम्पा के लिए जारी हुआ नया आदेश , कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जारी किया संसोधित आदेश

10.77

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 11 जून 2021 - जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला के जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चाम्पा जिले के अंतर्गत (जिला प्रशासन द्वारा समय-समय में घोषित कंटेनमेंट जोन को छोड़कर) सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट/ सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मण्डी / बाजार (जिले के अंतर्गत लगने वाले समस्त साप्ताहिक हाट-बाजार बंद रहेंगे), अनाज मण्डी, शो-रूम, क्लब, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, ई-कामर्स, पार्क व जिम अब रात्रि 8ः00 बजे तक खुले रहेंगे।

जिले के सभी कार्यालय, सामान्य कामकाज एवं आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए 100 प्रतिशत अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। सभी कार्यालय एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाये रखना, मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग एवं सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और कोविड-19, से संबंधित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। कार्यालयों में आम जनता का प्रवेश कोविड-19 के लिये निर्धारित निर्देशों के पालन की शर्त पर हो सकेगा। रजिस्ट्री कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारी / कर्मचारियों एवं टोकन प्रणाली के साथ संचालित होगा।

निम्न गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी-

सभी स्विमिंग पूल एवं सिनेमा हॉल / थियेटर / मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। जिले के अंतर्गत लगने वाले समस्त साप्ताहिक हाट-बाजार बंद रहेंगे।
स्कूल, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।
 
ऑनलाईन / दूरस्थ शिक्षा को अनुमति रहेगी और उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग क्लासेस सहित अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी। छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को परीक्षा देने तक के लिये रूकने की अनुमति होगी।

सभा, जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, मनोरंजन एवं राजनैतिक आयोजन आदि पूर्णतः प्रतिबंधित -

सभी प्रकार के सभा, जुलूस, धरना प्रदर्शन, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, मनोरंजन एवं राजनैतिक आयोजन आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। रिसॉर्ट तथा सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल व अन्य सार्वजनिक स्थल समूह आयोजन आम जनता हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

वैवाहिक कार्यक्रम निवास गृह, होटल एवं मैरिज हॉल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन की शर्त पर आयोजित करने की अनुमति होगी। भारत सरकार, के आदेश अनुसार आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की कुल अधिकतम संख्या 50 रहेगी। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की कुल अधिकतम संख्या 20 रहेगी। होटल/मैरिज हॉल संचालक द्वारा पंजी संधारित की जाएगी। जिसमें वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज रहेगा। आयोजन के दौरान मास्क धारण करना तथा फिजिकल डिस्टेसिंग का कडाई से पालन अनिवार्य होगा।

रात्रि कफ्र्यू - रात्रि 8ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक लागू रहेगा।

आवश्यक गतिविधियों जैसे - एकाधिक शिफ्टों में औद्योगिक इकाइयों का प्रचालन, राष्ट्रीय और राज्य-राजमार्गों पर सामानों की आवाजाही थोक माल/वेयरहाउस/कार्गो/फल/सब्जी की लोडिंग और अनलोडिंग तथा बसों, रेलगाड़ियों और वायुयानों से उतरने के बाद लोगों को अपने गंतव्य की यात्रा, होटल/रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी, पेट्रोल पम्प, अस्पताल, क्लिनिक मेडिकल दुकानें, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाएं भी शामिल है, को छोड़कर रात्रि 8ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक जिले में लोगों की आवाजाही/गतिविधियां कड़ाई से निषिद्ध रहेगी।

प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेगी।
 
इस दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकानें, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सालय, आपातकालीन सेवाएं, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसियां, पी. डी. एस. तथा दुग्ध वितरण / न्यूज पेपर (समय प्रातः 5ः00 बजे से प्रातः 7ः00 बजे एवं सायं 5ः00 बजे से सायं 7ः00 बजे तक), होटल/रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

जिले में धारा 144 एवं शेष आदेश / निर्देश पूर्ववत् लागू रहेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/