छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / 
जांजगीर चाम्पा जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवागंन ने की वर्चुअल समीक्षा , एक अधिकारी चाय पीते और तम्बाखू खाते दिखे , वही 02 अधिकारियों की बज गई बैण्ड

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवागंन ने की वर्चुअल समीक्षा ,  एक अधिकारी चाय पीते और तम्बाखू खाते दिखे , वही 02 अधिकारियों की बज गई बैण्ड

58.60

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 29 मई 2021 -  जांजगीर जिले के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा सचिव धनंजय देवागंन ने एनआई कक्ष जांजगीर से विभागीय अधिकारियों के काम काज की वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान PMGSY के इंजीनियर PK गुप्ता चाय की चुस्कियां लेने लगे। इतना ही नहीं इसी दौरान उन्होंने तंबाकू भी खाई। लापरवाही की यह तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई है।

लाइव वीडियो में इंजीनियर खाने लगे तंबाकू और पीने लगे चाय, बाद में पूछा- कुछ गलत किया क्या

बैठक में PMGSY के इंजीनियर PK गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने चाय पी और फिर तंबाकू खाने लगे। पता चला है कि वर्चुअल मीटिंग के बाद एक जूनियर इंजीनियर ने गुप्ता को टोका भी था। पीके गुप्ता ने मामले लो लेकर कहा है कि मैं अपने कार्यालय से वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुआ था। चाय आ गई तो पी लिया। चाय पीना गलत हो गया क्या। हां तंबाकू खाना गलत है। ये गलती हो गई मुझसे।

आर. ई. एस. के सब इंजीनियर की 2 वेतन वृद्धि रूकी, एस.डी.ओ को कारण बताओ नोटिस

प्रभारी सचिव धनंजय देवागंन ने कोरोना काल में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण मे विलंब और कार्य के प्रति कोताही बरतने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप यंत्री रविशंकर सोनी का असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए, वही कार्यो का पर्यवेक्षण गंभीरता से नही करने पर एसडीओ आर के महेश्वरी को भी कारण बतायो नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

धनंजय देवागंन ने डी.एम.एफ.टी. मद से पहरिया में उपस्वास्थ केन्द्र सहित अन्य स्वीकृत निर्माण कार्य 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकूर को आर.ई.एस. के कार्याे की गहन समीक्षा करने के और कार्यो की मे तेजी लाने समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त आदि विकास विभाग को निर्देशित कर कहा है कि वे नए सत्र में प्रारंभ के पूर्व जिले के सभी आश्रम, छात्रावास, विद्यालयों की साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्रम विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले के सभी रेलवे स्टेशनों में जांजगीर जिले के विशेष संदर्भ में श्रमिकों के लिए 1-1 ट्रांजिट भवन निर्माण का प्रस्ताव कर्मकार मंडल को प्रेषित करें। 

बैठक में अपर कलेक्टर लीना कोसम , जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर , एसडीएम जांजगीर मेनका प्रधान उपस्थित थीं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/