टिकट मिलने के बाद दिग्गज नेत्री ने दिया पार्टी से इस्तीफा , ज्वॉइन कर ली पोर्न इंडस्ट्री , जाने कौन है ये महिला / छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल के सबसे बड़े राजदार रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को बेटे सहित ED ने लिया हिरासत में / जूते-चप्पल की माला पहन कर प्रत्याशी पँहुचा नामांकन दाखिल करने , जूतों की माला पहनने की बताई यह वजह / छत्तीसगढ़ - 114 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस , सभी विभाग में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी की प्रत्याशी के खिलाफ थाने में की शिकायत , लगाया यह आरोप / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार KTM बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / स्टेज पर दहेज के लिए बहस करते रह गया दूल्हा और ब्वॉयफ्रेंड ने दुल्हन के गले मे डाल दी वरमाला / छत्तीसगढ़ - फाईव स्टार हॉटल के रूम में IPL सट्टा खिला रहे थे सटोरिये , मेन खाईवाल सहित 07 गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / 
दुल्हन सजी बैठी रही , परिजन बारात के आने का इंतजार करते रहे , लेकिन ना तो बारात पहुँची और ना दूल्हा , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

   cgwebnews.in   

दुल्हन सजी बैठी रही , परिजन बारात के आने का इंतजार करते रहे , लेकिन ना तो बारात पहुँची और ना दूल्हा , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

34.55

उत्तर प्रदेश
पीलीभीत 25 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं. सज-धजकर बैठी दुल्हन उसके परिवार और रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे. उनका यह इंतजार खत्म नहीं हुआ, क्योंकि न दूल्हा आया और न ही बाराती वाले आए. इसके बाद दुल्हन सहित उनके परिवार वालों के होश उड़ गए. बारात न आने से शादी को लेकर की गई सभी तैयारियां धरी रह गईं।

जानकारी के मुताबिक, विवाह के दिन दूल्हा अपने गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया. एक दिन पहले लग्न में शगुन के तौर पर बाइक और एक लाख की नगदी दी गई थी. युवक के चाचा ने फोन पर मामले की सूचना वधु पक्ष को दी तो परिजनों के होश उड़ गए. बारात न आने पर युवती और उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

युवती के भाई ने मामले की तहरीर थाने में भी दी है. हर लड़की शादी काे लेकर सपना संजोती है, लेकिन यदि वही सपना पूरा होने से पहले टूट जाए तो उसके दिल पर क्या गुजरती होगी इसका अहसास कर पाना बेहद मुश्किल है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र से सटे गांव की युवती का विवाह 24 मई को शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र चंदुआपुर निवासी प्रमोद कुमार से तय हुआ था. एक दिन पहले लड़की पक्ष ने तिलक (लगन) में एक बाइक समेत लगभग 51 हजार नगद रुपए सहित दो लाख का सामान दहेज में दिया था।

अगले दिन लड़की पक्ष के घर बारात आने का इंतजार हो रहा था. बारात के स्वागत के लिए टेंट, लाइट, खाना सहित सभी तरह की तैयारियां थीं. रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान युवक के चाचा ने दूल्हे के फरार होने की सूचना दुल्‍हन के भाई को दी. यह खबर सुनते ही लड़की पक्ष के होश फाख्ता हो गए. इतना ही नहीं दुल्‍हन के जोड़े में बैठी युवती बदहवास हो गई. मामले की तहरीर बिलसंडा थाने में दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/