कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / 
ऑन लाईन शराब आर्डर करने वालो के लिए राहत भरी और बड़ी खबर , आज से नही लिया जाएगा कोई अतिरिक्त शुल्क , नियमो मे भी हुए बदलाव

   cgwebnews.in   

ऑन लाईन शराब आर्डर करने वालो के लिए राहत भरी और बड़ी खबर , आज से नही लिया जाएगा कोई अतिरिक्त शुल्क , नियमो मे भी हुए बदलाव

75.59

सुकमा
सुकमा 16 मई 2021 - प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से समस्त जिलों के आबकारी अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने जिलों में अवैध शराब के परिवहन पर रोकथाम और नियंत्रण हेतु किए जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। 

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में शराब की ऑन लाईन डिलवरी पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री कवासी लखमा ने जिलों में अवैध शराब के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए विस्तृत समीक्षा की। सीमावर्ती राज्यों से अवैध शराब परिवहन के प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रियता से जांच नाकों पर कड़ाई से गाड़ियों की जांच और कार्यवाही करने के निर्देश दिए। होम डिलवरी के लिए नहीं देना होगा काई अतिरिक्त शुल्क।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि शासन द्वारा शराब की निर्धारित शुल्क , डिलवरी चार्ज और जीएसटी के अलावा किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क ग्राहकों से नहीं लिया जाए। वहीं शराब के आर्डर के लिए केवल ऑनलाइन पेंमेंट लिए जाने और होम डिलवरी सेवा व्यवस्थित रुप से चलें, इस हेतु डिलवरी के लिए समय बढ़ाने पर जोर दिया। 

साथ ही यदि ग्राहक को किसी कारणवश डिलवरी नहीं प्रदान की गई हो, तो उसके बैंक खाते में तत्काल राशि वापस हस्तांतरित करने के निर्देश उन्होंने दिए। ऑनलाइन आर्डर लेते समय शराब की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि ग्राहकों को आर्डर में कोई परेशानी ना हो। ग्राहकों द्वारा जिस दिन आर्डर किया जाता हो, उसी दिवस पर उन्हें शराब की डिलवरी करने के निर्देश दिए।

ऑनलाइन डिलवरी में ना करें कोई लापरवाही प्रदेश में की जा रही शराब की ऑनलाइन डिलवरी के संबंध में चर्चा के दौरान मंत्री लखमा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और राजस्व प्राप्ति में वृद्धि के उद्देश्य से ही शराब के होम डिलवरी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने वर्चुअल बैठक में सम्मिलित सभी अधिकारियों को इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिन जिलों में शराब की होम डिलवरी में परेशानी आ रही हों, वहां आवश्यकतानुसार वाहन एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार करने की बात कही, जिससे सुचारु रुप से ग्राहकों को घर पहुंच सेवा का लाभ प्रदान किया जा सके। इसके साथ ही होम डिलवरी करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक रुप से कोविड टीका लगाने और समय-समय पर कोरोना जांच करने के लिए निर्देशित किया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/