पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / 
छत्तीसगढ़ के इन 08 जिलों पर इतने तारीख तक लगा ताला , पढ़े जिले के नाम और लॉक डाउन की तारीख

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के इन 08 जिलों पर इतने तारीख तक लगा ताला , पढ़े जिले के नाम और लॉक डाउन की तारीख

63.67

रायपुर
रायपुर 15 मई 2021 - छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बार कि लॉकडाउन में रियायतों के साथ छूट दी गई है। प्रदेश कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि अभी भी खतरा नहीं टला है। कोरोना के चैन को तोड़ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है।

बता दें कि सीएम भूपेश ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि सभी जिलों में 31 मई तक लॉकडाउन लगाया जाए। इसके साथ ही संक्रमण के ग्राफ को देखते हुए बाजारों व दुकानों को खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 8 जिलों के कलेक्टरों ने लॉकडाउन को लेकर गाइड लाइन जारी किया है। अब तक कुल 8 जिले बिलासपुर में 24 मई तक लॉकडाउन, रायपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, बलौदाबाजार,कांकेर और जांजगीर जिले में लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया।

धमतरी, बलौदाबाजार,कांकेर और जांजगीर जिले में लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया।

कोरबा में 31 मई तक पाबंदी
 
कोरबा जिले में 31 मई की रात 12.00 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान कोरबा जिले की सभी सील रहेगी। सभी अस्पताल , मेडिकल स्टोर्स , क्लीनिक एवं पशु चिकित्सालय को खुलने की अनुमति होगी । कृषि क्षेत्र में बीज , उर्वरक , कीटनाशक की दुकानें, गोडाउन, कृषि मशीनरी को बेचने या मरम्मत की दुकानों को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक खोला जा सकेगा। यहां किराना दुकान / डेली निड्स / प्रोविजन स्टोर्स, अण्डा, पोल्ट्री , मटन , मछली की दुकानों को भी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खोला जा सकेगा।

धमतरी में 31 मई तक लॉकडाउन
 
16 मई तक लागू लॉकडाउन को धमतरी में 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। हर दिन शाम 5:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा और हर संडे यहां पर पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। शासकीय कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे। धमतरी में किराना दुकान है जनरल स्टोर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे। होटल, रेस्टोरेंट में काउंटर से पार्सल सामान बेच सकेंगे। धमतरी जिले में कुछ दुकानों को सड़क के दाएं और बाएं सिस्टम से खोला जाएगा यानी कि पहले दिन दाहिने हिस्से की दुकानें खुलेगी तो दूसरे दिन बाएं हिस्से की।

कांकेर में 1 जून तक सब कुछ बंद
 
कांकेर जिले में भी 16 मई तक लॉकडाउन लागू था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 जून की सुबह 6:00 बजे तक लागू कर दिया गया है। इस दौरान हर संडे कांकेर में भी पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। कांकेर जिले में पहले से जिन्हें अनुमति दी गई थी उन्हें छोड़कर दूसरे सभी वैवाहिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं, यानी अब नए आवेदनों पर अनुमति नहीं मिलेगी। शादियों पर यहां रोक लगा दी गई है। कांकेर में सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक फल, सब्जी ,किराना, ग्रॉसरी, पोल्ट्री, मटन, मछली, अंडा, ब्रेड्र टोस्ट बिस्किट, जैसे सामान की होम डिलीवरी स्ट्रीट वेंडर्स कर सकेंगे यहां इन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है।

 बलौदाबाजार जिले में 24 मई तक लॉकडाउन
 
बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में 17 मई की सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन लागू था अब यहां पर इसे बढ़ाकर 24 मई की सुबह 6:00 बजे तक लागू कर दिया गया है। इस दौरान बलौदा बाजार भाटापारा की सभी सीमाएं सील रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कृषि, बीज, उनकी मशीनरी से जुड़ी दुकानें, आटा चक्की, गली मोहल्ले और कॉलोनियों की किराना दुकान है खुल सकेंगी। बलौदाबाजर जिले में ई कॉमर्स जैसे अमेजॉन वगैरह को सर्विस देने की अनुमति नहीं है।

बिलासपुर में 24 मई तक प्रतिबंध
 
बिलासपुर में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। शहर में इससे पहले 15 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया था। कलेक्टर सारांश मित्तर ने शुक्रवार को जारी आदेश में ये साफ कर दिया कि अब बिलासपुर में लॉकडाउन की पाबंदी का साया 24 मई तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ छूट भी जारी की गई हैं। लोगों को जरुरत का किराना सामान शाम 4 बजे तक मिलेगा। सिर्फ छोटी किरानों दुकानों को इस दौरान खुला रखने की अनुमति है। ठेले या छोटे पिकअप वाहनों में दोपहर 2 बजे तक सब्जी बेची जा सकेगी। किसी भी मॉल, बाजार, साप्ताहिक मंडियों को खोलने की अनुमति नहीं है।

 जांजगीर में 31 मई तक लॉकडाउन
 
जांजगीर-चांपा जिले में 15 मई की रात 12:00 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया था। लेकिन अब इसे 31 मई की रात 12:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। जिले में सभी मंडियां और किराना दुकानें बंद रहेंगी। सब्जी, फल अंडा, पोल्ट्री, मटन, चिकन, किराना दुकान सामग्री की सिर्फ होम डिलीवरी सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हो सकेगी। चश्मे की दुकान दुकान, रिपेयरिंग शॉप, इलेक्ट्रिकल दुकानें, सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक खुलेंगे। संडे को यहां पर भी पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक एयर कंडीशन, कूलर, पंखे, की दुकान खोले बिना सिर्फ होम डिलीवरी की जा सकेगी।

रायपुर में 31 मई तक दुकानें बंद मगर कुछ छूट भी
 
छत्तीसगढ़ की राजधानी में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मगर इसमें कुछ छूट भी दी गई है। अब बड़े बाजार जैसे पंडरी, कपड़ा मार्केट, मालवीय रोड, गोल बाजार की दुकानों को खोलने पर भी जल्द फैसला हो सकता है। बाजार की दुकानों को लेकर आॅड-ईवन फॉमूर्ला लागू किया जा रहा है। कलेक्टर डॉक्टर एस भारतीदासन के आदेश के मुताबिक, व्यापारिक संगठनों से बातचीत के बाद बाजार की आधी दुकानों को एक-एक दिन के गैप में खोला जाएगा। किराना दुकान के साथ अब रोजाना जरूरत वाली दुकानों को भी खोलने की अनुमति मिली है। हालांकि जिन्हें छूट है वो सारी दुकानें शाम 5 बजे तक बंद करवा दी जाएंगी।

 सरगुजा में भी 31 तक सब कुछ बंद
 
सरगुजा जिले में 15 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया था। इसे अब 31 मई की रात 12:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सरगुजा जिले में किराना की दुकान नहीं खुलेगी। फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, किराना सामान, ग्रॉसरी वगैरह की होम डिलीवरी सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में साफ किया है कि दुकानों को खोला नहीं जाएगा। डिलीवरी छोटे पिकअप वाहनों पर की जा सकेगी । बाजार में जरूरी चीजों की लोडिंग अनलोडिंग रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक हो सकेगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/