BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / 
युवक को एक साथ दो बीबी रखने की कीमत जान दे कर चुकानी पड़ी , पहली बीबी से नजदीकियां बढ़ते देख दूसरी बीबी ने पति की कर दी हत्या

   cgwebnews.in   

युवक को एक साथ दो बीबी रखने की कीमत जान दे कर चुकानी पड़ी , पहली बीबी से नजदीकियां बढ़ते देख दूसरी बीबी ने पति की कर दी हत्या

52.90

देश
नई दिल्ली 14 मई 2021 - दिल्ली में झगड़े के बाद अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 43 वर्षीय महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुई थी। 

आरोपी संगीता और उसके दोस्त निखिल जॉन उर्फ रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के एक दिन बाद संगीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति फूला रे शनिवार से लापता है। मृतक व्यक्ति फूला रे सब्जी बेचता था। संगीता ने सोमवार को पुलिस को बताया कि फूला का शव उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खामपुर गांव में एक शमशान घाट में मिला है।

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव पर चोट के निशान देखे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तरी) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि शव दो दिन पुराना है और शव सड़ना शुरू हो गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता से मिलने से पहले फूला रे 12 साल तक रेखा नाम की महिला के साथ वैवाहिक संबंध में रहा था। 

पहली शादी से उसके तीन बच्चे हैं। बाद में दिल्ली आने के बाद वह संगीता के साथ रहने लग गया था, जो तलाकशुदा थी। दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। बाद में पता चला कि रेखा अपने बच्चों के साथ दिल्ली आ गई है और फूला रे ने संगीता को छोड़ दिया। 

रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले संगीता का फूला रे के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उनके कॉल रिकॉर्ड निकाले। डीसीपी ने कहा कि विस्तृत पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/