बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / 
छत्तीसगढ़ में छोटी सी बात को लेकर पिता ने किया नाबालिग बेटी की हत्या , हत्या में माँ और बहन भी शामिल

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में छोटी सी बात को लेकर पिता ने किया नाबालिग बेटी की हत्या , हत्या में माँ और बहन भी शामिल

36.87

जशपुर
जशपुर 23 अप्रैल 2021 - जशपुर जिले के लैलूंगा के तोलमा में 15 साल की नाबालिक लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका के पिता ने ही बेटी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना में मृतका की मां और बहन भी शामिल थे। दरअसल, घर में मोबाइल को लेकर विवाद होने से जगदीश टोप्पो की छोटी बेटी आईलीन टोप्पो घर से बाहर चली गई थी। 

जिस पर आईलीन के पिता जगदीश ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जब पुलिस ने पतासाजी की तो लड़की का शव जशमन नाला के पास पड़ा हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त गुमशुदा लड़की आईलीन के रूप में हुई। ऐसे में अब यह मामला पेचीदा हो गया क्योंकि मामला अपहरण का ही नहीं हत्या का भी बन गया। ऐसे में पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस को सारा सच पता चला। दरअसल जिस पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी और फिर रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गया। 

जांच में सामने आया कि आईलीन की बड़ी बहन ने पिता से शिकायत की थी कि वह फोन पर किसी से बातें करती है इस बात से गुस्से में आकर जगदीश ने अपनी बेटी का गला दबाकर उसे मार डाला और अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ मिलकर उसके शव को नाले के पास जा कर फेंक दिया। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/