जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / 
लॉक डाउन में दुकान खोल कर बेच रहे थे राशन , SDM ने तीनों दुकानो को किया सील

   cgwebnews.in   

लॉक डाउन में दुकान खोल कर बेच रहे थे राशन , SDM ने तीनों दुकानो को किया सील

96.77

सरगुजा
अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2021 - अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार निगरानी दल द्वारा सुबह से ही शहर भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का पड़ताल किया जा रहा है। 

शुक्रवार को एसडीएम श्री प्रदीप साहू के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों एवं स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खरसिया रोड स्थित अजय ट्रेडर्स , रितेश एजेंसी तथा गोयल एजेंसी के द्वारा दुकान खोलकर सामान बेचने पर तीनो दुकानो पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। 

इसी प्रकार जोड़ा पीपल , गुदरी बाजार , सदर रोड , आकाशवाणी चौक , ब्रम्ह रोड , जय स्तंभ चैक , पुराना बस स्टैंड और सत्तीपारा में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लगभग 19 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 4 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। दल के द्वारा लॉकडाउन में घूम-घूमकर सब्जी-फल बेचने वालों से जुर्माना वसूली के साथ समझाईश दिया गया।

एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने लोगो को समझाईश देते हुए कहा कि ठेले वाले 24 अप्रैल से सब्जी-फल घूम-घूमकर प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक बेच सकते हैं। लोग अपने घर के पास ही फल-सब्जी खरीद सकते हैं। लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। सब्जी-फल को घूम-घूमकर बेचने संबंधी नियम 24 अप्रैल से लागू होगा। 

अतः सभी लोग अपने घरों में रहें और जिला प्रशासन के द्वारा समय समय पर जारी आदेशों का पालन करें। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आप सभी की सहायता तथा सहभागिता आवश्यक है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/