शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / 
धारा 144 और लाकडाउन के बीच गाँव मे किया जा रहा था छट्ठी कार्यक्रम का आयोजन , तहसीलदार ने पूरे परिवार के खिलाफ कराया FIR दर्ज

   cgwebnews.in   

धारा 144 और लाकडाउन के बीच गाँव मे किया जा रहा था छट्ठी कार्यक्रम का आयोजन , तहसीलदार ने पूरे परिवार के खिलाफ कराया FIR दर्ज

22.98

गौरेला पेंड्रा मरवाही
GPM 19 अप्रैल 2021 - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धारा 144 और लाकडाउन के बीच सामाजिक आयोजन प्रतिबंधित होने के बाद भी गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोरजा में छट्ठी कार्यक्रम में 50 से 60 ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद थे। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार ने गांव में दबिश देकर आयोजन को बंद कराया। वहीं आयोजक ग्रामीण के खिलाफ थाने में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया है।

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने धारा 144 के साथ ही लाकडाउन लगाया है। इसके तहत सभी दुकानों को बंद रखने के साथ ही सामाजिक, धार्मिक व मांगलिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सख्त लाकडाउन के बीच शादी के लिए दोनों पक्षों से 10 और मृतक कार्यक्रम में भी 10 सदस्यों की उपस्थिति निर्धारित की गई है।

इस तरह के प्रतिबंधों के बीच गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोरजा निवासी सुभाष सिंह के घर छठी का आयोजन था। तमाम बंदिशों के बाद भी वह अपने घर में 50-60 ग्रामीणों व रिश्तेदारों को बुलाकर आयोजन कर रहा था। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी। चोरी छिपे इस आयोजन की सूचना तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला को मिली, तब उन्होंने गौरेला पुलिस की टीम के साथ गांव में दबिश दी।

गांव पहुंचे अफसरों ने ना सिर्फ आयोजन को बंद कराया। बल्कि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित कराने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। प्रकरण में पुलिस ने कोरजा निवासी सुभाष सिंह एवं अन्य के खिलाफ धारा 269, 270 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/