छत्तीसगढ़ - प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित , आदेश जारी / बड़ी खबर - भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर कर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कोलकाता में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे प्रकाश सिंधी सहित 08 बुकी गिरफ्तार / ज्योत्सना महंत के खिलाफ रची गई गहरी शाजिश का पर्दाफाश , अगर यह शाजिश सफल हो जाता तो,,, / छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / 
चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र के इन 04 वार्डो को किया गया कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , इन वार्डो पर रहेगा टोटल लॉक डाउन , आदेश जारी

   cgwebnews.in   

चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र के इन 04 वार्डो को किया गया कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , इन वार्डो पर रहेगा टोटल लॉक डाउन , आदेश जारी

71.74

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 05 अप्रैल 2021 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर चांपा नगर पालिका परिषद  के वार्ड क्रमांक -13 ,17, 21 और 23 के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  
          
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंटेंनमेंट जोन में अतिआवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य , स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। 

चिन्हांकित क्षेत्र पूर्णतः लाकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा। 

कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर आपूर्ति की ब्यवस्था अनुविभागीय दंडाधिकारी चांपा द्वारा की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है।
        
स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ को दी गयी है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइज के लिए चांपा के  सीएमओ को दायित्व सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार चांपा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर -13 जीनस सर के घर के सामने भोजपुर में श्री हरीश कुमार लहरें के मकान से लेकर 20 मीटर का संपूर्ण क्षेत्र,   वार्ड नंबर- 17 कैलाश नगर में माधवी राव पिता वैकुंठ राव के मकान से लेकर -20 मीटर का संपूर्ण क्षेत्र , वार्ड नंबर- 21 सरस्वती कुंज हरि दर्शन के पीछे मनी तालाब में श्री तिथि राम कर्मकार के मकान से लेकर 20 मीटर का संपूर्ण क्षेत्र, और वार्ड नंबर -23 सीएसईबी कॉलोनी में श्री उमेश मेश्राम के मकान से लेकर 20 मीटर के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/