सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / 
जांजगीर चाम्पा जिले में रोजगार पंजीयन शिविर और प्लेसमेंट कैंप इस तारीख को , फायरमैन , कंप्यूटर ऑपरेटर , सिक्योरिटी गार्ड सहित इन पदों पर होगी भर्ती

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में रोजगार पंजीयन शिविर और प्लेसमेंट कैंप इस तारीख को , फायरमैन , कंप्यूटर ऑपरेटर , सिक्योरिटी गार्ड सहित इन पदों पर होगी भर्ती

77.78

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 17 मार्च 2021 - जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा शासकीय आईटीआई डभरा में रोजगार पंजीयन एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सोमवार 22 मार्च को किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक , फायरमैन , कंप्यूटर ऑपरेटर , सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। 

जिला रोजगार अधिकारी चारूचित्रा साय ने बताया कि प्लेसमेंट हेतु फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई की कंपनी द्वारा फायरमैन के 100 पद , सिक्योरिटी गार्ड के 20 पद , कंप्यूटर ऑपरेटर के 10 पद एवं भूतपूर्व सैनिक के 5 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। 

फायरमैन पद के लिए डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी एवं वेतन 13000 रूपये , सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास वेतन 9000 रूपये , कंप्यूटर ऑपरेटर की शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर में डिप्लोमा वेतन 13000 रूपये एवं भूतपूर्व सैनिक के लिए वेतन 13 हजार रूपये से 18 हजार रूपये निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा बताया गया है कि चयनित युवाओं का कार्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा। 

पंजीयन शिविर में नया रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा होगी। पंजीयन के लिए युवाओं को ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास आदि के प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ स्वयं को उपस्थित होना होगा। प्लेसमेंट एवं पंजीयन का कार्य पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा। प्लेसमेंट में भाग लेने वाले इच्छुक युवा अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित आईटीआई डभरा में निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं। 

ऑनलाइन पंजीयन हेतु विभाग की वेबसाइट exchange.cg.nic.in से होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/