भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रेप का आरोप , FIR के बाद हुआ फरार , तलाश में पुलिस कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - बुधवार को गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड , पारा पँहुचा 43 के पार , मौषम विज्ञानियों ने जताई यह संभावना / विवाहिता ने अपने हाथ पर लिखी पति की गंदी करतूत और लगा ली फाँसी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम / TS सिंहदेव का बड़ा बयान , कांग्रेस में नेताओ की भरमार लेकिन कार्यकर्ताओं का पड़ा है आकाल  / इस भ्रम में ना रहे कि मोदी लहर है , भाजपा प्रत्याशी के इस बयान से मचा हड़कंप / खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , हादसे में 10 लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी / मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उठ कर जाने लगे लोग , लोगो को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को देनी पड़ी महादेव की कसम / छत्तीसगढ़ - मुझभेड़ में मारे गए नक्सलियों को कांग्रेस नेत्री ने बताया शहीद , मचा बवाल / 
बाईक पर सवार हो कर नक्सलियों की माँद पर पहुँचे आई जी , कलेक्टर और एसपी , चौपाल लगा कर सुनी समस्याएं

   cgwebnews.in   

बाईक पर सवार हो कर नक्सलियों की माँद पर पहुँचे आई जी , कलेक्टर और एसपी , चौपाल लगा कर सुनी समस्याएं

67.69

सुकमा
सुकमा 14 मार्च 2021 - सुकमा जिले का घोर नक्सल प्रभावित इलाका बडेसेट्टी में कुछ माह पहले नक्सलियों ने जगह-जगह सड़क काट डाली थी और अस्पताल भवन ध्वस्त कर दिया था। वहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर आईजी, कलेक्टर व एसपी पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए और जवानों का मनोबल बढ़ाया।

शनिवार सुबह 11 बजे जिले के नक्सल प्रभावित बडेसेट्टी गांव के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर विनित नंदनवार व एसपी के एल धुव रवाना हुए। करीब 20 किमी का सफर तय कर हाल ही में स्थापित बडेसेट्टी केम्प पहुंचे, जहां जवानों से चर्चा की और उनका हौसला अफजाई की।

उसके बाद गांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगाई गई जिसमें शामिल होने के लिए पूरे गांव के ग्रामीण पहुंचे। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण करने के निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर विनित नंदनवार ने तत्काल समस्या को दूर किया और साथ ही गांव में स्मार्ट कार्ड बनाने व अन्य योजनाओं का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही। कलेक्टर विनित नंदनवार ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि बडेसेट्टी में जन चौपाल लगाई गई थी, जिसमें ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए और निराकरण करने के निर्देश दिए।

शासन की महत्वकांशी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का मकसद सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना तथा नक्सली गतिविधियों में शामिल होने से युवाओं को रोकना है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/