छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / 
ब्लैकमेल से परेशान हो कर विवाहिता जहर खा कर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँची थाने , विवाहिता के बयान के बाद थाने में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

ब्लैकमेल से परेशान हो कर विवाहिता जहर खा कर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँची थाने , विवाहिता के बयान के बाद थाने में मचा हड़कंप

69.92

उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर 10 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला जहर खाकर थाने पहुंच गई. वहां महिला की तबियत ख्रराब होने लगी तो हड़कंप मच गया. पता चला कि महिला को उसका रिश्तेदार युवक कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने मामले में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला का वाराणसी में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पूरा मामला जमालपुर क्षेत्र का है 08 मार्च को जमालपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला थाने पहुंची और अचानक उसकी तबियत खराब हो गई. महिला की हालत देख पुलिस वाले भी सकते में आ गए. आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया, जहां उसकी हालत अब पहले से ठीक बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की पूरी जांच की तो पता चला कि ये ब्लैकमेलिंग से जुड़ा केस है।

पुलिस के मुताबिक महिला विवाहित है और उसका नजदीकी रिश्तेदार सोनभद्र निवासी हिमांशु देव उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है. दोनों के बीच कुछ वर्ष संबंध रहे थे. इसी संबंध को लेकर वह महिला को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़ित महिला ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर ब्लैकमेल कर रहे युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर मदद की गुहार लगायी थी. इसके बाद दोनों पक्षो को जमालपुर थाने में बुलाया गया था।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची थी. जिस समय वह थाने पहुंची, वहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम चल रहा था. अचानक महिला की थाने में तबियत खराब होने लगी. उसे उल्टी करते देख पुलिसवाले भी सकते में आ गए।

इलाज के लिए फौरन उसे वाराणसी भेजा गया. जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने अपने ब्यूटी पार्लर पर ही जहर खाया था. महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत ब्लैकमेल करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/