छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / 
13 मार्च से 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन , पहले की ही तरह सख्त होगा लॉक डाउन , आदेश जारी

   cgwebnews.in   

13 मार्च से 31 मार्च तक टोटल लॉकडाउन , पहले की ही तरह सख्त होगा लॉक डाउन , आदेश जारी

53.64

महाराष्ट्र
मुंबई 09 मार्च 2021 - महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस वायरस ने एक बार फिर से राज्य में 2020 की तरह ही  तांडव मचाना शुरू कर दिया है. मुंबई में कोरोना के नए एक्टिव केसों की संख्या में 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यही वजह है कि अब मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है और कोरोना के केसेज की वजह से एक बार फिर से महाराष्ट्र के कई शहरों में  फिर से लॉकडाउन की आहट लौट आई है।

मुंबई के ठाणे में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को  काबू में करने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन को अपनाया है और इस वजह से ठाणे के 16 हॉटस्पॉट में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के 16 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च के बीच लॉकडाउन की घोषणा की गई है. ठाणे नगर आयुक्त विपिन शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि लॉकडाउन ठीक उसी तरह रहेगा, जैसे कि पहले लागू था. बता दें कि ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,845 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,302 हो गयी है. उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.34 प्रतिशत है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/