चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत बोले मैं भी चिल्ला सकता हूं तब बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप डरा रहे हैं

   cgwebnews.in   

सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत बोले मैं भी चिल्ला सकता हूं तब बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप डरा रहे हैं

52.73

रायपुर
रायपुर 08 मार्च 2021 -  आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा में शून्यकाल के दौरान काफी तीखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने भाजपा विधायकों की उग्रता को देखकर ये तीखा तेवर अपनाया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरी आवाज़ यहां कुछ लोगों को सुनाई नहीं पड़ती। इसलिए जोर से बोलना पड़ता है।

शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बठेना में 5 लोगों की हत्या हो गई। आज विधानसभा में महिला दिवस पर बधाई का दौर चल रहा है उधर मरने वाले 5 लोगों में 3 महिलाएं थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री के ही क्षेत्र में आने वाले खुड़मुड़ा में 4 लोगों की हत्या हो गई थी। हत्याओं के मामले को आत्महत्या बताते हुए उस पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है। इधर किसान कर्ज में डूबे हैं उधर जमीन माफिया पूरे प्रदेश को आतंकित कर रखे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल के बाद भाजपा विधायक सौरभ सिंह बोलना चाह ही रहे थे कि विधानसभा अध्यक्ष ने जनता कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह को अपनी बात रखने का मौका दिया। धर्मजीत सिंह द्वारा अपनी बात रख देने के बाद विपक्षी दल भाजपा की तरफ से शिकायत सामने आई कि हत्या जैसे गंभीर मामले में भाजपा के लोगों को बोलने के अवसर से वंचित किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि मुझे क्या मालूम कि बाकी लोग किस पर बोलना चाह रहे हैं। धर्मजीत सिंह ना सिर्फ वरिष्ठ विधायक हैं जनता कांग्रेस के नेता भी हैं, अतः उन्हें प्राथमिकता के तौर पर बोलने का अवसर दिया जाना जरूरी था।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सदन परंपराओं पर चलता है। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि शून्यकाल में बोलने वालों की सूची में धर्मजीत सिंह का नाम था, इसलिए उन्हें बोलने का अवसर मिला। इनके बाद जिसका नाम आता है वह बोलें, बोलने से किसने मना किया है। रविन्द्र चौबे के इस कथन पर विपक्ष की ओर से शोर शराबा होने लगा। जवाब में सत्ता पक्ष के लोग भी खड़े हो कर शोर मचाने लगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसी के बोलने पर आपत्ति नहीं। हमने इस विषय पर स्थगन दिया है जिस पर बाकी लोगों को बोलने का अधिकार है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सीधे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि नेताजी आज मैं जिस कुर्सी पर हूं उस पर पहले आप विराजमान रह चुके हैं। नियम कानून की समझ आप भी रखते हैं और मैं भी। सन् 1980 से सदन का अनुभव लेते आ रहा हूं। 5 बार विधानसभा और 5 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुका हूं। 

आठ बार विधायक रहा। साथ में मंत्री भी। कुछ सदस्यों को परंपरा और नियमों में फर्क दिखाई देने लगता है। सौरभ सिंह ने बोलने के लिए हाथ उठाया। मैं उन्हें बोलने का अवसर दे भी रहा था। अब आप ही लोग नियम बना दें कि किन्हें सुनना है। इस पर उग्र होकर बृजमोहन अग्रवाल जब अपनी बात कहने लगे डॉ. महंत ने बीच में ही टोकते हुए कहा कि मैं भी परपराओं को जानता हूं। मैं भी चिल्ला सकता हूं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप डरा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेरी आवाज़ यहां कुछ लोगों को सुनाई नहीं देती इसीलिए जोर से बोलना पड़ रहा है। इसके बाद डॉ. महंत सदन की जिम्मेदारी सभापति देवेन्द्र बहादुर सिंह को सौंपकर बाहर अपने कक्ष में चले गए। इधर, नाराज भाजपा विधायकों ने सदन से वाक आउट कर दिया। भाजपा विधायकों की गैर मौजूदगी में आगे सदन की कार्यवाही जारी रही।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/