PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान , भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई आसान / छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव , नाराज प्रेमी ने दे दी खौफनाक मौत / शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री पर जानलेवा हमला , सिपाही सहित 08 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज / 
जांजगीर चाम्पा जिले का स्वास्थ्य विभाग साबित हुआ फिसड्डी , कलेक्टर यशवंत कुमार को मिला

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले का स्वास्थ्य विभाग साबित हुआ फिसड्डी , कलेक्टर यशवंत कुमार को मिला

98.88

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 07 मार्च 2021 - कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी से 07 मार्च तक किया गया।  

इस प्रतियोगिता में जिला पंचायत की टीम ने ओव्हरऑल चैंपियन रही।  फाइनल मैच आज स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत की टीम के बीच खेला गया दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। 
       
स्वास्थ विभाग की टीम ने टॉस जीत कर जिला पंचायत की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिला पंचायत की टीम के खिलाड़ी संदीप की धुआंधार बल्लेबाजी से कुल 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम इस स्कोर का पीछा करते हुए  केवल 138 रन ही बना पाई और जिला पंचायत की टीम 50 रनों से जीत गई। 
इस मैच में जिला पंचायत के खिलाड़ी संदीप  
को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। 
जिला पंचायत टीम के कप्तान नागेन्द्र सिदार और स्वास्थ्य विभाग के कप्तान डाॅ अनिल जगत ने अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए रणनीति बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन खेल का प्रदर्शन किया अधिकारियों ने नगद ईनाम की घोषणा कर अपने टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कलेक्टर  यशवंत कुमार को राजस्व विभाग के खिलाड़ी के रूप में बेस्ट बॉलर का सम्मान दिया गया वही बेस्ट फील्डर का पुरस्कार जिला पंचायत के उमेश डहरिया , बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार स्वास्थ विभाग के खिलाडी सत्यम , अंपायरिंग के लिए राधे , धनंजय भारद्वाज , योगेश राठौर , राहुल सिंह को सम्मानित किया गया। मैदान में सहयोग के लिए आशुतोष साहू और नरेंद्र साहू को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रिकेट संघ और फाइटर क्लब द्वारा मैदान व्यवस्था, स्कोरिंग, एंपायरिंग, कामेंट्री में विशेष योगदान रहा संघ के अध्यक्ष विवेक सिसोदिया , सचिव प्रकाश शर्मा , अनिल राठौर , बृजेश अग्रवाल , दीपक यादव , राजेश राठौर का विशेष सम्मान किया गया।  
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे, सहायक आयुक्त आदिवासी पी सी लहरें ,  उपसंचालक समाज कल्याण  टीवी भावे , विजय पांडे , खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस , पी डब्ल्यू डी ई ई  एम एल शर्मा , अमित कश्यप , स्टेनो एसबी साहू , प्रोफेसर डॉ अभय सिन्हा , आर जी राठौर प्रीति श्री कुबेर सिंह उरेटी , राजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वी के पैगवर , रमाकांत पांडे सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/