छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / 
ताजमहल में बम , अज्ञात ब्यक्ति ने फोन पर पुलिस को दी सूचना , खाली कराया गया ताजमहल

   cgwebnews.in   

ताजमहल में बम , अज्ञात ब्यक्ति ने फोन पर पुलिस को दी सूचना , खाली कराया गया ताजमहल

59.50

उत्तर प्रदेश
आगरा 04 मार्च 2021 - ताजमहल में बम की सूचना से गुरुवार सुबह पुलिस प्रशासन हड़कंप मच गया। 112 नंबर पर किसी ने फोन करके यह सूचना दी कि ताजमहल में बम लगा दिया है। सूचना के तुरंत बाद आनन-फानन में चेकिंग शुरू कराई गई। कॉल आया और पुलिस यह भूल गई कि ताजमहल में सीआईएसएफ की सुरक्षा है। बिना चेकिंग कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। इसके बावजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया।

गुरुवार सुबह 7:30 बजे बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वाड) ने बिना किसी को बताए पूरे ताजमहल को चेक कर लिया था। उसके बाद ये लोग यहां से चले गए। उसके बाद अधिकारियों को जब पता चला तो उन्होंने दोबारा खाली कराकर सर्च अभियान शुरू किया। सीआईएसएफ और पुलिस दोनों के जवान चेकिंग में जुट गए। उधर, जिस नंबर से फोन आया था पहले उसकी लोकेशन अलीगढ़ आ रही थी। अब उसकी लोकेशन फिरोजाबाद आ रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सूचनाएं

ताजमहल में बम लगा दिया है। थोड़ी देर में फटेगा। लोगों को बचा सकते हो तो बचा लो। इस तरह की सूचना पहली बार किसी सिरफिरे ने पुलिस को नहीं दी है। वर्ष 2008 में तमिलनाडू से एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए थे। कुछ इसी अंदाज में दहशत फैली थी। पुलिस ने फोन करने वाले को दक्षिण भारत में दबिश देकर पकड़ा था। वह सिरफिरा था। पुलिस को परेशान करने के लिए उसने ऐसा किया था। 

ताजमहल ही नहीं अन्य स्थानों पर भी बम रखने की पूर्व में कई बार सूचनाएं मिली हैं। पुलिस का तरीका यही है। बीडीएस टीम मौके पर जाती है। चेकिंग करती है। लावारिस वस्तु मिलने पर भी ऐसा ही किया जाता है। गुरुवार को पुलिस और सीआईएसएफ के जवान खुद भी घबरा गए। इसलिए ताजमहल खाली करा दिया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/