छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / 
रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहत भरा बयान

   cgwebnews.in   

रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहत भरा बयान

66.95

उत्तर प्रदेश
वाराणसी  01 मार्च 2021 - कोरोना महामारी के बाद से जीवन के पटरी पर लौटने की उम्मीद पर रसोई गैस की महंगाई ने बड़ी चोट पहुंचाई। जनवरी से अब तक चार बाद दाम बढ़ चुके हैं। अकेले फरवरी में तीन बार घरेलू रसोई गैस महंगा हुआ और अब 14.2 किग्रा का सिलेंडर 800 रुपए से अधिक की कीमत पर मिल रहा है। हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर घरेलू रसोई गैस कब सस्ती होगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका जवाब दिया है। अपने वाराणसी दौरे पर उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के बाद घरेलू रसोई गैस की कीमत में कमी आना चाहिए। पढ़िए धर्मेंद्र प्रधान का पूरा बयान

मार्च के बाद LPG (घरेलू गैस) के भाव में गिरावट की उम्मीद है। डीजल तथा पेट्रोल के मूल्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को समन्वय बनाने पर जोर देना चाहिए। कोरोना महामारी के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की मांग घटी थी, जिसकी वजह से उत्पादक देशों ने मई से उत्पादन कम कर दिया था। अब मांग तो सामान्य हो गई, उत्पादन को पुराने स्तर पर पहुंचने में समय लग रहा है। वैसे भी नवंबर से मार्च के बीच अक्सर ही कीमतें बढ़ती हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने दैनिक जागरण को बताया कि फोन करने पर मात्र दो घंटे में ही LPG सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उन ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी, जिनके पास सिंगल सिलेंडर वाला कनेक्शन है। इस सुविधा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से की गई है। फिलहाल इसके लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही, लेकिन आगे चलकर ग्राहकों को 25 रुपए देने होंगे। इससे चंद घंटों में सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा। बता दें, हाल के दिनों में सरकार ने रसोई गैस की सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/