नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / 
झाड़ियों में छिपा कर रखा बम हुआ ब्लास्ट , हादसे में एक बच्चे की मौत और दो बच्चे घायल

   cgwebnews.in   

झाड़ियों में छिपा कर रखा बम हुआ ब्लास्ट , हादसे में एक बच्चे की मौत और दो बच्चे घायल

15.86

बिहार
खगड़िया 28 फरवरी 2021 - बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी बाजार के भगवान हाईस्कूल मैदान में बम फटने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। बच्चे खेलने के दौरान झाड़ी में गए गेंद को लाने के लिए गए थे। रविवार की दोपहर बम फटने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। घायल दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बड़ीचक गांव निवासी मो. कासिम का पुत्र कुर्बान है। वहीं घायलों में उसी गांव के मो. इंजिल (10) व मो.अफसार (10) शामिल हैं। 

घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे लोग छह-सात दोस्तों के साथ मिलकर मैदान के पास गेंद खेल रहे थे। खेलने के दौरान गेंद क्रीड़ा भवन में उगी झाड़ी में चला गया। झाड़ी से गेंद लाने के दौरान कुर्बान पॉलीथिन में लिपटा एक डब्बा भी लेकर निकल रहा कि धमाके के साथ जोरदार आवाज हुई। वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। 

आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल तीनों बच्चों को मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में गोगरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने कुर्बान की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

सूचना मिलते ही गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ मनोज् कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल राय व सीओ कुमार रविन्द्र नाथ ने पहुंचकर घायल बच्चों से पूछताछ की। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गयी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/