छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / 
छत्तीसगढ़ , शासकीय शराब दुकान का कर्मचारी निकाला शराब कोचिया , शराब परिवहन करते हुआ गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ , शासकीय शराब दुकान का कर्मचारी निकाला शराब कोचिया , शराब परिवहन करते हुआ गिरफ्तार

75.85

रायगढ़
 रायगढ़ 27 फरवरी 2021 - रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरूद्ध आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि शराब भट्ठी पर कार्य करने वाले कुछ व्यक्ति शराब की अवैध रूप से आसपास बिक्री करते हैं जो आज भी दो लोग बहिरकेला तरफ से एक स्कूटी वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करने ले जा रहे है, सूचना पर हमराह स्टाफ के बहिरकेला कुरकुट नदी पुल में नाकाबंदी कर एक सफेद कलर की स्कूटी वाहन क्रमांक CG -13 - AF - 8163 को रोककर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम परमानंद पैंकरा पिता कमलसाय पैंकरा उम्र 24 वर्ष निवासी केशला थाना लैलूंगा हाल मुकाम गोहरीडीपा घरघोड़ा तथा राजेन्द्र कुमार लहरे पिता तोषराम लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड 04 घरघोड़ा का होना बताए।

पूछताछ में दोनों ने बताया की वे घरघोड़ा के शासकीय शराब भट्ठी में काम करते हैं तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनो के कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन की जा रही कुल 90 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल 16.200 लीटर कीमती 16,800 रू. एवं एक स्कूटी वाहन को जप्त किया गया है।

आरोपियों के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्र. 45/2021 धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों से मिली जानकारी पर अन्य स्थानों पर छापेमारी जा रही है 

इसी तरह अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज थाना प्रभारी डोंगरीपाली द्वारा आरोपी हेम कुमार पटेल पिता शौकलाल पटेल उम्र 57 वर्ष सकिन अकबरटोला थाना डोंगरीपाली के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है आरोपी को अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया, आरोपी पर थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 10/21 धारा 34(2),59 क आब. अधि. के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/