छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के साथ होता था ये गंदा काम , अलग-अलग राज्य की युवतियां गिरफ्तार / 
छत्तीसगढ़ , DRG कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में सरेण्डर कर चुकी महिला नक्सली ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ , DRG कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में सरेण्डर कर चुकी महिला नक्सली ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

83.84

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 24 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक सरेंडर नक्सली लड़की ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में सरेंडर कर चुकी नक्सली लड़की पांडे कवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. लड़की की उम्र बीस साल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और नक्सली लड़की पांडे कवासी ने सरेंडर किया था. उन्होंने बताया कि सरेंडर करने के बाद से पांडे कवासी डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में दूसरी महिला नक्सली जोगी कवासी के साथ रह रही थी।

इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थीं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पांडे कवासी नहाने चली गई. इसकी जानकारी उसने जोगी कवासी और अन्य दो महिला पुलिस कर्मियों को दी थी, जब लगभग 20 मिनट बाद भी पांडे कवासी बाथरूम से बाहर नहीं निकली तब जोगी कवासी और दो महिला पुलिसकर्मी ने दरवाजे को धक्का देकर खोला. दरवाजा खुलते ही उन्होंने देखा कि पांडे कवासी ने खिड़की के सहारे गमछे से फांसी लगा ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर भी महिला विश्राम कक्ष पहुंच गए थे, जहां उन्होंने टेस्ट के बाद पांडे कवासी को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/