छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / छत्तीसगढ़ - शिक्षक ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - मालवाहक और कार में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत और तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को लेकर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति , कही यह बात / 
बड़ा हादसा टला , लिफ्ट ओवर लोडिंग हो कर झटके से नीचे गिरी , पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई MLA बाल बाल बचे

   cgwebnews.in   

बड़ा हादसा टला , लिफ्ट ओवर लोडिंग हो कर झटके से नीचे गिरी , पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई MLA बाल बाल बचे

22.62

मध्य प्रदेश
इन्दौर 21 फरवरी 2021 - मध्य प्रदेश में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लिफ्ट अचानक झटका खाकर तलघर में गिर गई. जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ इस दौरान कई विधायक भी लिफ्ट के अंदर ही मौजूद थे।

कमलनाथ पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल के हालचाल लेने के लिए DNS अस्पताल पहुंचे थे, तभी उनकी लिफ्ट नीचे आ गिरी. लिफ्ट के नीचे गिरते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत लिफ्टमैन को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के चलते ये हादसा हुआ है. हालांकि इस हादसे में कोई हतातहत नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी और विशाल पटेल भी लिफ्ट में मौजूद थे।

घटना के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से फोन पर बातचीत की और उनके हालचाल पूछे. उन्हें इस दौरान जानकारी दी गई कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ. बातचीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के कलेक्टर को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट गिरी नहीं थी, बल्कि ओवरलोडिंग के चलते दब गई थी. इस घटना के बाद कमलनाथ सीड़ियों के जरिए ऊपर गए और रामेश्वर पटेल से मुलाकात के बाद दूसरी लिफ्ट से नीचे उतरे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान लिफ्ट में लगभग 11 लोग घुस गए थे, इसलिए ये हादसा हुआ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/