छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / 
कोरबा के SECL गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी ने कबाड़ चोरो पर चलाई गोली , मचा हड़कम्प

   cgwebnews.in   

कोरबा के SECL  गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी ने कबाड़ चोरो पर चलाई गोली , मचा हड़कम्प

21.86

कोरबा
कोरबा 20 फरवरी 2021 - कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां SECL के गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी ने फिल्मी स्टाईल में एक बोलरो जीप का पीछा करते हुए उस पर 6 राउंड गोली चला दी। CISF जवानों की इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है, जिसे बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा घटनाक्रम शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। रात के वक्त एसईसीएल के गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी खदान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी उन्हे एक बोलेरो जीप खदान क्षेत्र में प्रवेश करती नजर आयी CISF के जवानों ने जीप को रोककर जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन बोलेरो में सवार लोगो ने जीप ना रोककर भांगने लगे। 

खदान क्षेत्र में भाग रहे बोलेरो सवार लोगों को पीछा करने के दौरान CISF पेट्रोलिंग पार्टी के जवानों ने कुछ दूर तक बोलेरो का पीछा करने के बाद अंधाधून गाड़ी पर 6 राउंड फायरिंग कर दिया। गोली चलने के बाद बोलेरो में सवार खल्लारी पारा पाली निवासी सालिकराम गोड़ पिता बिरन सिंह गोड़ 32 वर्ष को गोली लग गयी। वही CISF के जवानों को पास आता देख बोलेरो सवार सभी लोग मौके पर गाड़ी छोड़कर अपने घायल साथी को भाग निकले। 

खदान में हुए इस गोलीकांड में घायल युवक पास के ही गांव खलारी का बताया जा रहा है, जिसे रात की घटना में गोली लगने के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह इस घटना की जानकारी पुलिस को बिलासपुर की सरकंडा पुलिस से मिली की घायल युवक को अपोलो में भर्ती कराया गया है।। आनन-फानन में पुलिस के अफसर दीपका थाना पहुंचे। एडिशनल एस.पी.कीर्तन राठौर, सीएसपी खोमन सिन्हा सुबह से ही दीपका थाना पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे है।

वहीं दीपका पुलिस ने इस पूरे मामले में CISF जवानों की रिपोर्ट पर खदान में घूसने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस बोलेरा सवार लोगों को कबाड़ चोर बता रही है, जो कि खदान से स्क्रैप की चेारी करने पहुंचे थे, जहां उनका सामना सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी से हो गयी और इस पूरे घटनाक्रम में सीआईएसएफ की तरफ से किये गये जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी है।

कोरबा SP अभिषेक मीणा ने बातचीत में बताया कि बोलेरो में संदिग्ध लोग खदान परिसर में घूसे थे CISF की पेट्रोलिंग टीम उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे भागने लगे इसी दौरान उन पर CISF के जवान ने 6 राउंड फायर किया जिसमें एक शख्स को गोली लगी है। 

घायल युवक को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और दीपका पुलिस CISF जवान की शिकायत पर खदान में घुसने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/