सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान , भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई आसान / छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव , नाराज प्रेमी ने दे दी खौफनाक मौत / शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री पर जानलेवा हमला , सिपाही सहित 08 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज / सक्ती से बड़ी खबर - पूर्व विधायक सरोजा राठौर और मनहरण राठौर भाजपा में शामिल / छत्तीसगढ़ - खुद को कुंवारा बता कर शादीशुदा युवक ने खराब की 16 साल के नाबालिग की जिंदगी , FIR हुआ दर्ज / 
मुख्यमंत्री के कमरे में घुसे मच्छर मच्छरों की वजह से रात भर सो नहीं पाए मुख्यमंत्री सुबह कमिश्नर को बुलाकर जताई नाराजगी

   cgwebnews.in   

मुख्यमंत्री के कमरे में घुसे मच्छर मच्छरों की वजह से रात भर सो नहीं पाए मुख्यमंत्री सुबह कमिश्नर को बुलाकर जताई नाराजगी

59.50

मध्य प्रदेश
सीधी 19 फरवरी 2021 - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सर्किट हाउस के कमरा नंबर-एक में रुके थे। उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम अचानक बना जिससे यहां की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। रात में मुख्यमंत्री के कमरे में मच्छर प्रवेश कर गए, जिससे वे रातभर सो नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने सुबह कमिश्नर को बुलाकर नाराजगी जताई।

बताया जाता है कि उनसे मिलने आए नेताओं-कार्यकर्ताओं के कारण कमरा खुला रहा जिससे मच्छर भर गए। वहीं रात में करीब एक घंटे तक सर्किट हाउस की टंकियों में पानी भरने मोटर पंप चालू किया गया था, जिसे बंद नहीं किया गया। रात में लगभग साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक टंकी से ओवरफ्लो होकर पानी नीचे गिरता रहा।

सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अध‍िकारी ने मोटर बंद कराई। तड़के यहां लगीं चार टंकियों में पानी खत्म होने के बाद फिर बोर चालू किया गया। सुबह मुख्यमंत्री ने रीवा संभाग के कमिश्नर राकेश कुमार जैन को तलब किया और सर्किट हाउस की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।
जिसके बाद कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह को फटकार लगाई बाद में कमिश्नर ने कार्यपालन यंत्री को नोटिस जारी करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रात तक पीड़ितों के स्वजनों से मिलते रहे। रामपुर नैकिन आने के बाद वे चुरहट गए और फिर सीधी पहुंचे। सीधी पहुंचने के बाद शाम हो गई और इसी दौरान अचानक रुकने की जानकारी प्रशासन को मिली आनन-फानन में मुख्यमंत्री के रुकने की व्यवस्थाएं की गईं।

मुख्यमंत्री ने रात करीब 10 बजे कलेक्टोरेट सभागार में अध‍िकारियों की बैठक ली। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा की और विश्राम गृह पहुंच गए। यहां भी वे स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं से रात 12 बजे तक बात करते रहे।

सुबह मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से कहा कि यहां की टंकी से पानी ओवरफ्लो होता है। इसी कारण यहां मच्छर ज्यादा हैं। उन्होंने सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। बताया गया कि जहां सीएम रुके थे, उस कमरे में मच्छरदानी भी नहीं थी। सुबह रैकेट बुलाकर मच्छर मरवाए गए।

इस पूरे मामले में रीवा संभाग के कमिश्नर राकेश कुमार जैन का कहना है की सीधी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री रुके हुए थे। जहां रात में पानी की टंकी से पानी ओवरफ्लो होकर गिर रहा था और कमरे में मच्छर भी थे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को नोटिस दिया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/