PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / 
हॉटल की दूसरी मंजिल में लगी आग फायरकर्मी और स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर 35 लोगो को निकाला बाहर

   cgwebnews.in   

हॉटल की दूसरी मंजिल में लगी आग फायरकर्मी और स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर 35 लोगो को निकाला बाहर

23.90

मध्य प्रदेश
भोपाल 17 फरवरी 2021 -  कोहेफिजा स्थित आर्चिड होटल में मंगलवार शाम आग लग गई। चूल्हे पर चाय बनाते समय सिलिंडर से गैस लीकेज हुई और फ्रीज, फर्नीचर व पर्दों ने आग पकड़ ली। आगजनी के दौरान 32 से अधिक मेहमान तीसरी मंजिल पर थे, जो सागर से सगाई कार्यक्रम के लिए आए थे। हॉल व कमरों में धुआं भरने से उनका दम घुटने लगा। आसपास के लोग दौड़े और खिड़कियों के शीशे फोड़ दिए। फिर रेस्क्यू करते हुए रस्सी के सहारे करीब 20 फीट नीचे उतारा मेहमानों में सात बच्चे, तीन बुजुर्ग व महिलाएं थीं जो घबरा गईं थी गनीमत यह रही कि सभी सकुशल निकाल लिए गए।

कोहेफिजा क्षेत्र में कलेक्टोरेट के सामने रहने वाली श्वेता दिनकर एवं रेलवे स्टेशन के पास सागर निवासी शिवांश की मंगलवार को सगाई थी। शिवांश, उसका परिवार व रिश्तेदार शाम 6.30 बजे होटल में पहुंचे। श्वेता के परिजनों ने उनके लिए होटल की तीसरी मंजिल पर व्यवस्था की थी, जबकि पहली मंजिल पर सगाई का कार्यक्रम था। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर कोई गैस चूल्हे पर चाय बनाने लगा तभी पाईप लीकेज हुई और उसमें आग लग गई। इसके बाद पास ही रखे फ्रीज, फर्नीचर व पर्दों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते दूसरी मंजिल आग में घिर गई। साथ ही धुआं तीसरी मंजिल पर पहुंच गया, जिससे मेहमानों का दम घुटने लगा और अफरा-तफरी मच गई। शोर-गुल सुनकर आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े।

धुआं व आग देखकर महिलाएं बेहोश हो गईं जिन्हें पुस्र्षों ने संभाला। खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला गया। हालांकि, आग ऊपर तक पहुंचने के डर से मेहमान सहमे हुए थे और जान बचाने की गुहार लगाने लगे। तभी श्वेता के परिजन, रिश्तेदार व अन्य लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे मेहमानों को उतारना शुरू किया। करीब 10 बच्चों व महिलाओं को लोगों ने खुद उतार दिया। इसके बाद आई फायर बिग्रेड की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एसडीआरएफ व पुलिसकर्मी भी आग बुझाने की मशक्कत करते रहे।

होटल में फंसे मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लोग दौड़ पड़े। आसपास मौजूद 20 से अधिक लोग रस्सा लेकर आए और तीसरी मंजिल की गैलरी में बांधा। यहां एक-एक करके बच्चों व महिलाओं को नीचे उतारने लगे। इसके अलावा आग पर भी काबू पाने लगे। कुछ लोग जलता सिलिंडर बाहर ले आए। श्वेता के चाचा अजय सिंह दिनकर ने बताया कि बड़े भाई होशंगाबाद रोड स्थित एसबीआइ शाखा में कार्यरत है। घर के पास ही होटल है, इसलिए यहां कार्यक्रम तय किया था। एक सिलिंडर में आग लगी थी, पास में रखा दूसरा सिलिंडर फट गया था। इससे मेहमान सहम गए। शुक्र है कि फायर बिग्रेड आने से पहले ही लोग मदद के लिए आगे आए और सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/