भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
एफसीआई के अकाउंट अफसर ने बियर बार मे फाँसी लगा कर की खुदकुशी पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

एफसीआई के अकाउंट अफसर ने बियर बार मे फाँसी लगा कर की खुदकुशी पुलिस जाँच में जुटी

37.88

दुर्ग
भिलाई 14 फरवरी 2021 -  रिसाली के अंगूरी बार में एफसीआई के अकाउंट अफसर ने आत्महत्या कर ली है। फंदे पर लाश लटकी मिली है। मामला भिलाई के रिसाली का है। नेवई थाना टीआई भावेश साव ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पीएम रिपार्ट आने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा। फिलहाल मर्ग कायम कर बार के स्टाफ, मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

 पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्तों के अनुसार अरूमय रोजाना शराब पीने के लिए अंगूरी बार जाता था। बार के स्टाफ ने बताया कि मृतक ने उनसे कमरा बुक करने के लिए कहा फिर वे शराब लेकर अंदर चले गए। 

शनिवार देर शाम जब परिजन पहुंचे तब कमरे में उनकी लाश मिली। जानकारी के मुताबिक रिसाली कृष्णा टॉकीज रोड स्थित अंगूरी बार में एफसीआई के अकाउंट ऑफिसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव बार के कमरा नंबर 110 में पर्दे के फंदे में झूलता हुआ मिला। 

घटना की सूचना पर तुरंत नेवई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम को मृतक के परिजन और दोस्त उसे ढूंढते हुए अंगूरी बार पहुंचे। जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब दरवाजा को धक्का देकर वे अंदर घुसे तो आकांक्षा कुंज निवासी अरूमय मोइत्रा का शव फंदे पर मिला। 

शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/