c
छत्तीसगढ़ - पत्नी के मायके जाने से दुःखी पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / नाबालिग सगी बहन के साथ दो भाइयों ने की हैवानियत , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा , FIR हुआ दर्ज / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में डबल मर्डर , इलाके में दहशत का माहौल , पुलिस जाँच में जुटी / मस्जिद के भीतर अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर IPL सट्टा खिला रहे 08 सटोरिये गिरफ्तार , देखे सभी का नाम और पता / सक्ती - सटोरिया कालू सेट्टी को लेकर ताजा UPDATE , जाने आज कँहा बीतेगी कालू सेट्टी की रात / छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सड़क हादसा UPDATE - 15 से बढ़ कर इतनी हुई मृतकों की संख्या , CM साय ने जताया शोक / छत्तीसगढ़ - खुदाई के दौरान मुरुम खदान धंसी , तीन मजदूर दबे , एक मजदूर कि मौत / जांजगीर चाम्पा - युवती के साथ हैवानियत , आरोपी ने बाथरूम में बंद कर किया रेप / 
स्पा सेंटर और सैलून में पुलिस का छापा , 20 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

स्पा सेंटर और सैलून में पुलिस का छापा , 20 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार

67.76

सरगुजा
लखनऊ 14 फरवरी 2021 -  इंदिरानगर व गाजीपुर थानाक्षेत्र की नामी कॉलोनियों में संचालित छह सैलून व स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से 35 लोगों को दबोचा जिसमें 20 युवतियां, 15 युवक समेत संचालक शामिल हैं। वहीं पुलिस ने 2.58 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पकड़े गए लोगों और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक फरार संचालक आयुष समेत अन्य की तलाश की जा रही है। जबकि द माउंटेन सैलून की महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ व आसपास के जिलों की बताई जा रही है वहीं सभी युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।

एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अमाया हेवन ए सैलून एंड स्पा सेंटर, ईश्वरपुरी इंदिरानगर सेक्टर-12, जस्ट हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर ओम प्लाजा इंदिरानगर सेक्टर-19 और वहीं के द माउंटेन सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारा गया। इसके अलावा इंदिरानगर के द स्टाइलिश सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर, पर्पल आर्चिड सैलून एंड स्पा सेंटर शिवाजीपुरम, ब्यूटी एंड माइंड सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर में छापा डाला गया। इस दौरान गाजीपुर व इंदिरानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।
आठ टीमों ने की छापेमारी, पुलिस को धमकाया
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में एसीपी महानगर योगेश कुमार, इंदिरानगर से अजय त्रिपाठी, गाजीपुर से प्रशांत मिश्रा, गुडंबा से फरीद अहमद, इंस्पेक्टर विकासनगर और महिला थाने की पुलिस समेत आठ टीमों ने छापा डाला। इस दौरान इंदिरानगर स्थित स्टालिश सैलून एंड स्पा सेंटर, ब्यूटी एंड माइंड, गाजीपुर के जस्ट हेवन और द माउंटेन में मैनेजर और कर्मचारियों ने पुलिस को धमकाने की कोशिश की लेकिन सख्ती के आगे एक न चली। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इसके बाद सभी को दबोचकर थाने लाया गया।

एडीसीपी के मुताबिक, स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवतियां मोबाइल के जरिए ग्राहकों की बुकिंग करती थीं। हर आने जाने वाले का नाम व पता रजिस्टर में दर्ज करती थीं। पुलिस ने कई रजिस्टर व मोबाइल भी जब्त किए हैं। वहीं रजिस्टर पर मिले मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर से आम लोगों के मोबाइल पर पहले मैसेज किया जाता था। इसके बाद जब ग्राहकों से संपर्क कर मसाज के 1500 से दो हजार रुपये तय किए जाते थे। इसके बाद स्पा सेंटर पहुंचने के बाद अन्य सुविधाओं केलिए पांच से 10 हजार रुपये तक का रेट तय किया जाता था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/