छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / 
सालो के अफेयर के बाद जब प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तब आशिक ने उठाया यह खौफनाक कदम ,,

   cgwebnews.in   

सालो के अफेयर के बाद जब प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तब आशिक ने उठाया यह खौफनाक कदम ,,

67.89

उत्तराखंड
पिथौरागढ़ 30 जनवरी 2021 -  लड़की के प्यार में पागल एक दीवाने को अपनी माशूका का इनकार इतना बुरा लगा कि उसने उसकी हत्या की योजना बना डाली. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां BA की छात्रा को उसके प्रेमी ने चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वजह सिर्फ इतनी थी कि प्रेमिका ने प्रेमी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था. इससे दीवाना इस कदर भड़क गया कि लड़की के कमरे जाकर उस पर चाकू से एक नहीं, बल्कि कई वार कर डाले।

पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच फेसबुक के जरिए 4 साल पहले दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे में प्यार में तब्दील हो गई. बीते दिनों प्रेमी युवक बागेश्वर से पिथौरागढ़ पहुंचा और उसने प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़की ने ठुकरा दिया. शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने के प्रेमी इस कदर भड़क गया कि उसने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. उसने एक के बाद एक 3 हमले कर गर्लफ्रेंड को जख्मी कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों अक्सर मोबाइल पर देर तक बात किया करते थे. यही नहीं समय मिलने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने बागेश्वर से पिथौरागढ़ भी आया करता था. प्रेमिका पिथौरागढ़ थाना क्षेत्र में अपने चचेरे भाई के साथ रह कर पढ़ाई करती है।

घटना के बाद चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना दी. लड़की को चाकू मारने की खबर पाते ही पुलिस ने एक्शन लिया और बागेश्वर भाग रहे हमलावर प्रेमी को धर दबोचा. आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है. पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर सिरफिरे प्रेमी को जेल भेज दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेमिका अपना इलाज करा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/