सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ के एक मन्त्री के सामने महिलाओं ने की कांग्रेस नेता की चप्पलों से पिटाई , पिटाई का वीडियो हुआ वायरल , देखे वायरल वीडियो ,,

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के एक मन्त्री के सामने महिलाओं ने की कांग्रेस नेता की चप्पलों से पिटाई , पिटाई का वीडियो हुआ वायरल , देखे वायरल वीडियो ,,

66.55

सरगुजा
अम्बिकापुर 26 जनवरी 2021 - सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डा. शिव डहरिया की मौजूदगी में स्थानीय सर्किट हाउस में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस लाइन से ध्वजारोहण के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंत्री डा. शिव डहरिया जिले के आला अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस मे लोगों मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान अधिकारी और शहर के नागरिकों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

बातचीत के दौरान ही कांग्रेस का एक कार्यकर्ता ओनिमेश सिन्हा मौके पर पहुंचा और प्रभारी मंत्री डहरिया से शिकायत करने लगा कि मैं 15 साल से कांग्रेस का झंडा उठा रहा हूं और कांग्रेस सरकार में ही मेरे खिलाफ फर्जी शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

इसको लेकर प्रभारी मंत्री के द्वारा पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा से जानकारी ली जा रही थी। इसी बीच कुछ महिलाएं पहुंची और प्रभारी मंत्री के सामने गाली-गलौज करने लगीं। जब तक लोग समझ पाते कांग्रेस कार्यकर्ता ओनिमेश सिन्हा की पहले थप्पड़ों से फिर चप्पल निकाल पिटाई शुरू कर दी। इतने में अफरा-तफरी मच गई और कांग्रेस कार्यकर्ता भीड़ से निकल कर भागने लगा।

कुछ देर के लिए यहां हंगामा मच गया। बाद में महिलाओं ने उक्त कार्यकर्ता की करतूतों की शिकायत की। 

महिलाओं का आरोप था कि ओनिमेश सिन्हा
मोहल्ले में घर में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट कर चुका है। इसके खिलाफ पहले से अपराध दर्ज है। ऐसे में यहां आकर यह फर्जी शिकायत की बात कह जांच कराने आया है जो पूरी तरह गलत है। 

कार्यकर्ता ओनिमेश सिन्हा मौके से चला गया पर प्रभारी मंत्री डा. शिव डहरिया ने इसको लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर महिलाओं की शिकायत सुनने कहा है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/