छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / 
नक्सल हिंसा की बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छलका दर्द , कही यह बड़ी बात ,,

   cgwebnews.in   

नक्सल हिंसा की बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छलका दर्द , कही यह बड़ी बात ,,

25.85

जगदलपुर
जगदलपुर 26 जनवरी 2021 -  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय प्रवस पर बस्तर पहुंचे। यहां दूसरे दिन उन्होंने लालबाग परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर दलपत सागर में चल रहे तीन दिवसीय नौका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान बस्तर से नक्सलवाद की समाप्ति पर उन्होंने सरकार की योजना सामने रखते हुए कहा कि किसी समय में नक्सली बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए अपने साथ जोड़ लिए थे, पर अब नक्सली अपनी विचारधारा से भटक गए हैं और सुपारी किलिंग तक करने लगे हैं, जिससे अब आदिवासियों का भरोसा उनसे कम हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा की इसी बीच हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ़ कर उनके धान का मूल्य बढ़ाकर उन्हें वनोपज का अधिकार देकर आदिवासियों का भरोसा जीता है। 

बस्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में इतना खनिज है और वनोपज है बावजूद इसके यह दुखद है कि, यहां के लोग बेहतर काम की तलाश में पलायन करते हैं, यदि इन सभी संसाधनों का यहीं उपयोग किया जायेगा तो युवाओं को उनके घर पर ही रोजगार मिलेगा और वे न पलायन करेंगे और न ही जंगलों में भटकेंगे क्योंकि जंगलों में बन्दुक लेकर अब कोई भटकना नहीं चाहता। 

सीएम ने कहा कि दंतेवाड़ा में इंद्रावती के दूसरी ओर बसे पाहुरनार जैसे गांव में, जहाँ कभी लाल आतंक का साम्राज्य था वहां भी आज तिरंगा फहराए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इंद्रावती के दूसरी ओर बसने वाले आदिवासियों की जिंदगी बेहतर करने के लिए सरकार वचनबद्ध है और यही कारण है कि इस नदी पर तीन-तीन पुल बनाये जा रहे हैं। 

पुल और सड़क के निर्माण से आवागमन के साधन बढ़ेंगे, जिससे नदी के उस पार भी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से किया जा सकेगा। इसके साथ ही सरकार के ये ठोस कदम नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अहम साबित होंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/