दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / छत्तीसगढ़ - IPL सट्टे पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही , प्रकाश देवांगन सहित 12 बड़े सटोरिये गिरफ्तार / छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल , भाई बहु भी गिरी जेठ के प्यार में फिर एक दिन हुआ यह / छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया बैन , राज्य में काम नही कर पाएंगे इन 07 संगठन के कार्यकर्ता / युवाओं के गुनहगार जाएंगे जेल , भुवनेश्वर के दोषियों को मिलेगी सजा , तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - जनपद सदस्य मकसूद आलम की गई कुर्शी , कांग्रेस सरकार में खाई थी खूब मलाई / हेलीकॉप्टर में गिरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा / जांजगीर चाम्पा - अब तक का सबसे बड़ा सड़क हादसा , ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी सहित बेटा और बेटी की मौत / केंद्र से अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली से छत्तीसगढ़ पँहुची CBI की टीम , बिरनपुर के लिए हुई रवाना / 
ACB की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही , दो बड़े अधिकारी और एक दलाल लाखो की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,,

   cgwebnews.in   

ACB की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही , दो बड़े अधिकारी और एक दलाल लाखो की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,,

29.97

देश
जयपुर 14 जनवरी 2021 - रिश्वतखोरों के खिलाफ एसीबी का हल्ला बोल लगातार जारी है बुधवार को राजस्थान की जयपुर एसीबी इकाई ने कार्रवाई करते हुए दो बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा है दौसा SDM और बांदीकुई SDM को लाखों रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है साथ ही दौसा के पुलिस अधीक्षक के लिए लाखों रुपए की रिश्वत की मांग करने वाले एक दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

ACB से मिली जानकारी के मुताबिक रिश्वतखोर अधिकारियों की ओर से नेशनल हाईवे का काम कर रही निजी कंपनी के काम में रुकावट नहीं डालने और भूमि अधिग्रहण में सहयोग करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की जयपुर इकाई की ओर से ट्रैप की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा की ओर से 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई और रिश्वत की पहली किस्त 5 लाख रुपए लेते हुए बुधवार को पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह दौसा SP मनीष अग्रवाल के लिए लाखों रुपए की रिश्वत की मांग करने वाले दलाल नीरज मीणा को एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया है एसीबी के हत्थे चढ़े दलाल नीरज मीणा ने नेशनल हाईवे का काम कर रही निजी कंपनी के मालिक से उनके वाहनों को जब्त नहीं करने और उनके विरुद्ध थानों में दर्ज मुकदमों को रफा-दफा करने की एवज में एसपी के लिए 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी इसके साथ ही कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्य में किसी भी तरह की अड़चन उत्पन्न नहीं करने की एवज में 4 लाख रुपए प्रतिमाह देने की मांग की फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/