छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / 
बच्चो की चाची गिरफ्तार , आशिक के साथ मिल कर दिया था इस वारदात को अंजाम ,,

   cgwebnews.in   

बच्चो की चाची गिरफ्तार , आशिक के साथ मिल कर दिया था इस वारदात को अंजाम ,,

66.95

महाराष्ट्र
ठाणे 09 जनवरी 2021 -  महाराष्ट्र के ठाणे में दो नाबालिग बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. मासूम बच्चियों का अपहरण करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित बच्चियों की चाची है. जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दोनों लड़कियों को उनके घर के बाहर से अगवा कर लिया था।

ठाणे में वागले एस्टेट के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक डी.एस. ठोले ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण करने वाली महिला पीड़ित लड़कियों की चाची है।

 दरअसल बुधवार को 05 और 06 साल की दोनों बच्चियां अपने घर के बाहर खेल रही थीं. तभी उनकी चाची सूफीयाना शेख (23) अपने साथी अनिल गैंबल (27) के साथ वहां पहुंची और दोनों लड़कियों को अगवा कर साथ ले गई।

सूफीयाना और अनिल गैंबल उन बच्चों को लेकर ठाणे से भाग निकले. वे दोनों अगवा बच्चियों को लेकर कलहर भिवाड़ी जा पहुंचे. उधर, माता-पिता अपनी बेटियों को तलाश कर रहे थे. जब बच्चियां नहीं मिली तो उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया और तहकीकात शुरू कर दी गई।

पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर लगे आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और गहन छानबीन के बाद पुलिस को आरोपी का सुराग मिल गया और पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों मासूम बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया गया है अभी तक वारदात की वजह साफ नहीं है. इसलिए पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपियों ने बच्चियों का अपहरण क्यों किया था. इस वारदात के पीछे उन दोनों का मकसद क्या था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/