छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / 
पिता ने मोबाईल पर गेम खेलने से मना किया तो 12 साल के बच्चे उठाया यह खौफनाक कदम ,,

   cgwebnews.in   

पिता ने मोबाईल पर गेम खेलने से मना किया तो 12 साल के बच्चे उठाया यह खौफनाक कदम ,,

61.84

मध्य प्रदेश
सागर 06 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के सागर जिले के ढाना गांव में पिता के मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर उसके 12 साल के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बच्चा कक्षा चौथी पढ़ता है। जानकारी के मुताबिक ढाना गांव निवासी सीताराम पटेल फुल्की का डेला लगाता है। उसका बेटा रोहन पटेल फ्री फायर गेम खेलता था।

सुबह से पिता ने गेम खेलने से मना कर पढ़ने के लिए कहा तो वह इस बात से नाराज हो गया और फांसी लगा लिया। 

ढाना चौकी प्रभारी नीरज जैन ने बताया कि सीताराम पटेल फुल्की का ठेला लगाते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने छोटे बेटे रोहन को गेम खेलने से मना किया और मोबाइल नहीं दिया। बेटे को समझाने के बाद वे साइकिल लेकर चले गए। मां घर में खाना बना रहीं थी। पिता ने लौटकर आकर रोहन को बुलाया और खाना खाने के लिए कहा, लेकिन रोहन ने खाना नहीं खाया। मोबाइल नहीं मिलने से उसके मन में गुस्सा था।

इसके बाद रोहन घर के दूसरे कमरे में गया और दरवाजा लगा लिया। परिवार के अन्य सदस्य खाना खा रहे। इस दौरान रोहन ने अंदर जाकर तौलिये से फांसी लगा ली। फंदे पर झूलते हुए रोहन ने अंदर से दीदी-दीदी करके दो-तीन आवाजें लगाई। उसकी आवाज सुनकर जब पीछे वाले रास्ते से कमरे के अंदर पहुंचे।

जब रोहन को फंदे से उतारा तब उसकी सांसें चल रही थीं। परिवार के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टीआई ने बताया कि बच्चे की मौत अस्पताल में हुई। अभी अस्पताल से रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

सोर्स - नई दुनिया
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/