10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / 
विवाहिता ने सपने में ऐसा क्या देखा की मायके आ कर खुदवा दी पूरी सड़क ,,

   cgwebnews.in   

विवाहिता ने सपने में ऐसा क्या देखा की मायके आ कर खुदवा दी पूरी सड़क ,,

97.78

उत्तर प्रदेश
मथुरा 24 दिसम्बर 2020 - मथुरा से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां प्राचीन राधारमण मंदिर की सीढ़ी के नीचे भगवान शिव की मूर्ति दबे होने के सपने को सही मानकर गांव वालों ने रास्ते की खुदाई कर डाली।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम लग गया. वहीं देर शाम मूर्ति नही मिलने पर गड्ढे को बंद कर दिया गया।

मामला बरसाना से चार किलोमीटर दूर स्थित संकेत गांव का है. 12 साल पहले भर्ती पंडित की लड़की मंजू की शादी कल्याणपुर गांव में हुई थी. मंजू का दावा है कि रोजाना उसके सपने में भगवान शिव आते हैं और उससे कहते हैं कि गांव के राधारमण मंदिर की पहली सीढ़ी के नीचे जमीन में दबा हुआ हूं. मुझे खुदाई कर यहां से निकालो।

मंजू ने लोक-लज्जा के कारण इस सपने के बारे में पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन जब उसे रोजाना शंकर जी सपने में आकर कहने लगे, तो वह बीते मंगलवार को अपनी ससुराल से संकेत गांव अपने मायके आ गई. इसके बाद सारी बात अपने माता-पिता को बताई. पिता भर्ती ने गांव प्रधान जयपाल व ग्रामीण बुद्धा पहलवान, यादराम, राधाकिशन,शंकर, मोहनश्याम, नर्सिपाल निरतो, कन्हैया, किसनु, हेतराम आदि को सपने वाली बात बताई, तो ग्रामीणों ने मजदूर लगाकर मंदिर की सीढ़ियों के नीचे रास्ते को खोदना शुरू कर दिया।

रास्ते की खुदाई और शंकर जी मूर्ति दबे होने बात गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद महिला, बच्चे, पुरुष सभी मंदिर की तरफ दौड़ पड़े. देखते ही देखते तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई. शाम तक चार से पांच फीट की खुदाई हो जाने के बाद भी कोई मूर्ति नहीं निकली. वहीं, जब देर शाम तक भी मूर्ति नहीं निकली, तो गांव वालों ने खोदे गए गड्ढे को मिट्टी डाल कर बंद कर दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/