छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / 
एक लाख चालीस हजार की रिश्वत के मामले में कलेक्टर गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही ,,

   cgwebnews.in   

एक लाख चालीस हजार की रिश्वत के मामले में कलेक्टर गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही ,,

80.99

देश
जयपुर 23 दिसंबर 2020 - एक बड़ी खबर आयी है। रिश्वत मामले में कलेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। IAS इंद्र सिंह राव को शाम में गिरफ्तार किया गया। इंद्र सिंह राव राजस्थान में पहले IAS अफसर हैं, जो राज्य में कलेक्टर के पद पर रहे और उन्हें ACB द्वारा गिरफ्तार किया गया. इंद्र सिंह को आज जयपुर के एसीबी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

IAS इंद्र सिंह राव के पीए को एक पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा था. इंद्र सिंह को उनके पीए की गिरफ्तारी के बाद इस महीने की शुरुआत में बारां कलेक्टर के पद से हटा दिया गया था। इंद्रसिंह राव  वर्ष 1989 बैच के राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

गत 09 दिसम्बर 2020 को उनके निजी सहायक महावीर नागर को राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। राज्य सरकार ने बारां कलेक्टर इन्द्र सिंह को तत्काल एपीओ कर दिया था। इसके बाद 11 दिसम्बर को राव के खिलाफ मामला दर्ज किया और 23 दिसम्बर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के अनुसार एसीबी की कोटा यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी थी। बारां कलक्टर पीए के माध्यम से पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के एवज में 2 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करके परेशान कर रहा था।

इस शिकायत पर एसीबी के अतिरिक्त महा निदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए पीए महावीर नागर को 01 लाख 40 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछ ताछ में आरोपी महावीर नागर ने बारां कलक्टर के लिए रुपए लेना बताया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/