मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
देश के किसानों का इंतजार खत्म , इस तारीख से मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सातवीं किश्त ,,

   cgwebnews.in   

देश के किसानों का इंतजार खत्म , इस तारीख से मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सातवीं किश्त ,,

19.68

देश
नई दिल्ली 21 दिसम्बर 2020 - देश के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान सम्‍मान‍ निधि योजना की 7वीं किश्‍त के इंतजार की घड़ियां अब खत्‍म हो रही हैं। इसी सप्‍ताह सातवीं किश्‍त की राशि खातों में जमा होने वाली है। 

लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को इससे राहत मिलेगी। किश्‍त जमा होने की तारीख तय हो गई है। आने वाली 25 दिसंबर को किसान सम्‍मान निधि योजना की सातवीं किश्‍त की रकम किसानों के खातों में क्रेडिट की जाएगी। यह योजना किसानों के बीच पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana के नाम से अधिक लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपए की किश्‍त देती है। साल में कुल 6 हजार रुपए किसानों को प्राप्‍त होते हैं। अगली और सातवीं किश्‍त 25 दिसंबर को जमा होगी। 

इस आशय की जानकारी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समाचार एजेंसी ANI को दी है। उन्‍होंने कहा कि, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री देश के 09 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के 18 हज़ार करोड़ देंगे, जिसमें से 2 करोड़ 30 लाख किसान उत्तर प्रदेश के हैं। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिए आज यहां पर लगभग 90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम एक साथ हो रहा है। 

देश भर में गरीब किसानों के सामने देशव्यापी संकट के कारण संकट के मद्देनजर सरकार ने हाल ही में पीएम-किसान योजना के तहत चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त भेजी थी। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पीएम-किसान योजना के तहत 9.13 करोड़ किसानों को कुल 18,253 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। लाभार्थी किसान परिवारों की पहचान की पूरी जिम्मेदारी राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ है।

क्‍या है पीएम किसान योजना PM-KISAN Yojana

प्रधानमंत्री किसान निधि (PM-KISAN) एक केंद्रीय योजना है, जिसमें सरकार की ओर से 100 फीसदी सहायता दी जाती है। यह योजना 1 दिसंबर, 2018 को लागू हुई। इस योजना के तहत, पूरे भारत में सभी किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष की आय प्रदान की जाती है। फंड सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है। दिसंबर 2018 में शुरू की गई PM-KISAN योजना के तहत, केंद्र सरकार तीन समान किश्तों में लाभार्थी किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का नकद लाभ प्रदान करती है। इसकी धनराशि केवल लाभार्थियों के आधार सत्यापित बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है।

नामांकन के लिए यह करना होगा

इस योजना में नामांकन के लिए, किसान को राज्य सरकार द्वारा नामित स्थानीय पटवारी / राजस्व या नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) को फीस के भुगतान पर योजना के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए अधिकृत किया गया है। पोर्टल में किसान कॉर्नर के माध्यम से किसान स्वयं पंजीकरण भी कर सकते हैं। आप उपरोक्त अनुभाग के माध्यम से अपने भुगतान की स्थिति भी जान सकते हैं।

सोर्स - नई दुनिया
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/