महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / 
बड़ी खबर , प्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से , 9वीं और 11वीं का फैसला जिला प्रशासन के उपर ,,

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , प्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से , 9वीं और 11वीं का फैसला जिला प्रशासन के उपर ,,

79.90

मध्य प्रदेश
भोपाल 14 दिसम्बर 2020 - मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं 18 दिसंबर से लगेंगी। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जबकि 9 वीं और 11 वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला जिला प्रशासन पर छोड़ दिया है। 

वहां विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध कक्षों के आधार पर प्राचार्य द्वारा निर्णय लिया जा जाएगा। पहली से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह निर्णय एमपी बोर्ड व सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू हाेगा। इस संबंध में एक-दो दिन में आदेश जारी किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज विभाग के अफसरों की तीन घंटे चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया। फैसला सभी जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। बैठक में पहले एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारियों और टाइम-टेबल तय करने को लेकर चर्चा हुई।

इसमें इस बात का ध्यान रखा गया कि नियमित क्लास का सत्र कितना रखा जाए। इसके अलावा 9वीं से 12वीं तक के कोर्स को लेकर चर्चा हुई यदि कोर्स शेष है, तो इसे पूरा करने की तैयारियों की जानकारी अधिकारी देंगे। इसके अलावा, स्‍कूल खोलने और परीक्षा के पहले कोर्स पूरा करने को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय जयश्री कियावत, राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त लोकेश कुमार जाटव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/