छत्तीसगढ़ - बोर्ड टॉपरों के लिए साय सरकार ने किया बड़ा एलान , जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे टॉपर्स / छत्तीसगढ़ - चलती कार में लगी भीषण आग , जिंदा जल कर शिक्षक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी / 10वी और 12वी पूरक परीक्षा का शेड्यूल जारी , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन , इतनी होगी फीस / छत्तीसगढ़ - आरक्षक बबलू बंजारे के इशारे पर होता था गंदा काम , खुलासा होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप / जांजगीर चाम्पा - पेट्रोल डलवाने के बाद पम्प की महिलाकर्मी से अश्लील हरकत करना वीरू को पड़ा भारी / छत्तीसगढ़ का रायकोना कांड - करोड़पति शिवा साहू पर पुलिस ने किया इनाम घोषित , गृहमंत्री ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - CGPSC -2021 घोटाले में CBI की जाँच हुई तेज , जल्द शुरू हो सकती है गिरफ्तारी / छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेस विधायक सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा मामले में फंसने के बाद कारोबारी ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / 
रिपब्लिक भारत टी वी के सी ई ओ गिरफ्तार , आज सुबह हुई गिरफ्तारी , इस मामले में मुम्बई पुलिस ने किया है गिरफ्तार ,,

   cgwebnews.in   

रिपब्लिक भारत टी वी के सी ई ओ गिरफ्तार , आज सुबह हुई गिरफ्तारी , इस मामले में मुम्बई पुलिस ने किया है गिरफ्तार ,,

90.94

महाराष्ट्र
मुंबई 13 दिसम्बर 2020 - TRP रेटिंग स्कैम  मामले में रिपब्लिक टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. विकास खानचंदानी को रविवार सुबह मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में 06 अक्टूबर को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी और हंसा रिसर्च के अधिकारी नितिन देवकर की शिकायत के बाद जांच शुरू की थी. मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी घोटाले में नवबंर में यहां की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया था।

पुलिस की अपराध आसूचना इकाई (सीआईयू) कथित टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) घोटाले की जांच कर रही है. अपराध शाखा इससे पहले इस मामले में रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

फर्जी टीआरपी घोटाला पिछले महीने तब सामने आया था जब रेटिंग एजेंसी ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (बार्क) ने ‘हंसा रिसर्च ग्रुप' के जरिए एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे हैं. ‘व्यूअरशिप डेटा' (कितने दर्शक कौन सा चैनल देख रहे हैं और कितने समय तक देख रहे हैं) दर्ज करने के लिए मापक यंत्र लगाने की जिम्मेदारी हंसा को दी गई थी।

इससे पहले, पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेटिंग हेरफेर मामले में कुछ दर्शकों ने स्‍वीकार किया था कि उन्‍हें रिपब्लिक टीवी ऑन रखने के लिए भुगतान किया गया था फिर भले ही वे इसे नहीं देख रहे हों. दूसरी ओर, रिपब्लिक टीवी ने खुद पर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था. दो स्‍थानीय चैनलों फकत मराठी और बॉक्‍स सिनेमा का टी आर पी स्‍कैम की शुरुआती जांच में नाम सामने आया था।

सोर्स - ND TV
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/