छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,, / छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत / छत्तीसगढ़ - 24 अप्रैल बुधवार से दो दिनों तक बंद रहेगी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब / BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / 
शराब के नशे में बड़ा भाई दे रहा था माँ को गाली , आवेश में आ कर छोटे भाई ने उठाया यह कदम ,,

   cgwebnews.in   

शराब के नशे में बड़ा भाई दे रहा था माँ को गाली , आवेश में आ कर छोटे भाई ने उठाया यह कदम ,,

70.70

महासमुंद
महासमुंद 08 दिसम्बर 2020 -  शराब के नशे में मां से गाली-गलौज करने से गुस्साए छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। छोटे ने बड़े भाई की जमकर पिटाई की और गला दबाते हुए उसके सिर को सड़क पर कई बार पटक दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पूरा मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा का है।

पुलिस के मुताबिक खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी महेश ने अपने बड़े भाई महेंद्र को पटक-पटककर मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  रविवार की रात महेंद्र ध्रुव (28 वर्ष) शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में ही उसने मां जानकी बाई के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इसी दौरान छोटे भाई महेश ध्रुव (24 वर्ष) ने महेंद्र को काफी समझाने की कोशिश की और विवाद करने से मना किया, लेकिन महेंद्र और ज्यादा उग्र हो गया। 

इससे महेश भी आवेश में आ गया और बड़े भाई को घर से बाहर निकालते हुए धक्का दे दिया। धक्का खाकर महेंद्र नशे की हालत में घर के बाहर सड़क पर गिर गया। गुस्से में महेश ने महेंद्र की छाती पर बैठकर उसका गला दबाते हुए उसके सिर को सड़क पर पटकने लगा। आखिरकार महेंद्र अचेत हो गया और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने महेश काे पकड़कर रखा और पुलिस के आने के बाद उनके हवाले कर दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/