छत्तीसगढ़ - तालाब में निकले नाग-नागिन के जोड़े को दूध पिला रहे थे ग्रामीण , नाग ने ग्रामीण को डसा हुई मौत / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित थार ने बाईक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , एक युवक की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट , IMD ने जताई इन जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना / भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , पूरे इलाके में फैली सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - युवती को था स्कुटी में घूमने का शौख , शातिर ने उठाया फायदा और फिर रोज करने लगा,, / छत्तीसगढ़ - बोर्ड टॉपरों के लिए साय सरकार ने किया बड़ा एलान , जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे टॉपर्स / छत्तीसगढ़ - चलती कार में लगी भीषण आग , जिंदा जल कर शिक्षक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी / 10वी और 12वी पूरक परीक्षा का शेड्यूल जारी , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन , इतनी होगी फीस / छत्तीसगढ़ - आरक्षक बबलू बंजारे के इशारे पर होता था गंदा काम , खुलासा होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप / 
अजित जोगी के निधन के बाद इन्हें बनाया गया जोगी जनता कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष , पार्टी की कोर कमेटी का किया गया पुनर्गठन ,,

   cgwebnews.in   

अजित जोगी के निधन के बाद इन्हें बनाया गया जोगी जनता कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष , पार्टी की कोर कमेटी का किया गया पुनर्गठन ,,

78.59

रायपुर
रायपुर 17 नवंबर - मरवाही विधानसभा में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस द्वारा जिस तरह से जोगी परिवार को चुनाव लड़ने नहीं दिया गया, तो वहीं भाजपा को समर्थन और कांग्रेस के विरोध में खुलेआम सामने आने के बाद भी मतदाताओं ने जिस तरह से कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, उसने जोगी परिवार को सकते में डाल दिया है। 
उपचुनाव में भाजपा को मिली हार, दरअसल जोगी परिवार की भी हार मानी जा रही है। इससे सबक लेते हुए अब जोगी परिवार ने संघर्ष से अपनी नई पहचान बनाने का निर्णय लिया है। 

इसी क्रम में जोगी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक रेणु जोगी को बनाया गया है, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सोमवार 16 नवंबर 2020 को पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन किया। जिसके बाद बताया गया कि 18 नवंबर को पार्टी की विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये जाएंगे। 

अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और जोगी परिवार के अस्तित्व को खत्म करने की खुली चुनौती दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि हमें मरवाही उपचुनाव में लड़ने से रोकने से उन्होंने हमें हरा दिया है। जिस दिन उन्होंने छल से हमें चुनाव से बाहर किया, उसी दिन उनकी हार हो चुकी थी। इसका जवाब उन्हें पहले न्याय की अदालत और फिर जनता की अदालत में मिलेगा। 

स्व अजीत जोगी के छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सपने को यथार्थ में बदलने का संकल्प लिया गया। स्व अजीत जोगी के स्थान पर रेणु जोगी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसका धर्मजीत सिंह ने भी समर्थन किया है। अमित जोगी ने कहा कि अब पार्टी में जयचंदों और मीर जाफरों जैसे सत्ता-लोभियों की कोई जगह नहीं है, वे न घर के रहे न घाट के।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/