छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,, / छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत / 
जांजगीर चाम्पा जिले में दीपावली के दिन एक पिता ने अपने हाथों से बुझाया कुलदीपक , दीपावली में पिता के हाथ रंगे बेटे की खून से ,,

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में दीपावली के दिन एक पिता ने अपने हाथों से बुझाया कुलदीपक , दीपावली में पिता के हाथ रंगे बेटे की खून से ,,

80.52

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 14 नवम्बर 2020 - जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जावलपुर में हत्या की एक सनसनी खेज मामला सामने आया है , दीपावली के दिन जँहा पूरा गाँव दीप उत्सव की तैयारी में जुटा था वही एक घर ऐसा भी था जँहा खूनी खेल खेला गया।

 इस खूनी खेल को खेलने वाला कोई और नही एक पिता ही था जिसने अपने घर के चिराग को खुद अपने हाथों बुझा दिया।

शराबी बेटे के रोज रोज की हरकत से परेशान पिता ने बेटे के सिर पर हथौड़े से इतना वार किया की बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़े को जप्त कर लिया है फिलहाल पुलिस शव पंचनामा कर मामले की जाँच में जुट गई है.

बलौदा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जावलपुर निवासी सुखीराम धीवर उम्र 40 साल  शराब के नशे में अपने पिता और माँ को अक्सर परेशान किया करता था , बीती रात आवास पारा में रहने वाला सुखीराम शराब के नशे में धुत्त रात लगभग 11 बजे अलग जगह रह रहे अपने पिता सुमेंद राम धीवर उम्र 60 साल के घर गया।

सुखीराम घर पहुंचकर अपने पिता से विवाद करने लगा और मदहोश हो कर पिता के ही घर मे सो गया।
जिसके बाद पिता सुमेंदराम धीवर ने बार-बार विवाद से परेशान होकर तैश में आ गया और हथौड़े से बेटे के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे सुखीराम की मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी पिता सुमेंद राम ने घटना की जानकारी गाँव के कोटवार को दी, जिसके बाद बलौदा पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. साथ ही, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/