c
नाबालिग सगी बहन के साथ दो भाइयों ने की हैवानियत , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा , FIR हुआ दर्ज / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में डबल मर्डर , इलाके में दहशत का माहौल , पुलिस जाँच में जुटी / मस्जिद के भीतर अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर IPL सट्टा खिला रहे 08 सटोरिये गिरफ्तार , देखे सभी का नाम और पता / सक्ती - सटोरिया कालू सेट्टी को लेकर ताजा UPDATE , जाने आज कँहा बीतेगी कालू सेट्टी की रात / छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सड़क हादसा UPDATE - 15 से बढ़ कर इतनी हुई मृतकों की संख्या , CM साय ने जताया शोक / छत्तीसगढ़ - खुदाई के दौरान मुरुम खदान धंसी , तीन मजदूर दबे , एक मजदूर कि मौत / जांजगीर चाम्पा - युवती के साथ हैवानियत , आरोपी ने बाथरूम में बंद कर किया रेप / छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा हादसा - 15 मजदूरों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या , रेस्क्यू जारी / 
छत्तीसगढ़ के नव गठित जिले में इस बात को लेकर ससुर ने बहु को उतारा मौत के घाट ,,

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के नव गठित जिले में इस बात को लेकर ससुर ने बहु को उतारा मौत के घाट ,,

67.78

गौरेला पेंड्रा मरवाही
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 13 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ के नव गठित जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गुरुवार की शाम ससुर ने डंडे से वार कर अपनी बहू की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए शव को उठाकर उसी के कमरे में जमीन पर रख दिया। 

दोनों के बीच कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ था। गौरेला थाना पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक कोरजा बालधार गांव निवासी मुनीम चौधरी और उसकी बहू कौशल्या के बीच विवाद हुआ था। मुनीम के छोटे भाई पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 06 बजे बहू कौशल्या नहाकर बाहर निकली। बहू को पेटीकोट व ब्लाउज में देखकर ससुर मुनीम चौधरी ने टोका और कहा कि ढंग के कपड़े पहना करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ससुर मुनीम चौधरी ने डंडा लेकर बाड़ी में दौड़ा लिया और बहू के सिर पर उससे वार किया। सिर पर चोट लगने से कौशल्या मुंह के बल नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहू को मरा हुआ देखकर मुनीम ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए कौशल्या का शव उठाकर उसके कमरे में रख दिया। इसके बाद घर से बाहर गांव में निकल गया।

आरोपी ससुर मुनीम चौधरी पास में ही रहने वाले अपने छोटे भाई पवन चौधरी के घर पहुंचा। वहां बताया कि कौशल्या को करंट लग गया है और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी है। इस पर पवन मौके पर पहुंचा और भतीजे रानू से उसका शव पलटवा कर देखा तो सिर से खून बह रहा था और दो जगहों पर चोट के निशान थे व पास में कोई बिजली का तार भी नहीं पड़ा था जिसके बाद सुबह पवन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/