छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / 
रायगढ़ जिले के रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी से 10 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी के आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार ,,

   cgwebnews.in   

रायगढ़ जिले के रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी से 10 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी के आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार ,,

93.63

रायगढ़
रायगढ़ 11 नवम्बर 2020 - रायगढ़ जिले में रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी से 10 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बताया कि ठगों ने पेंशन दिलाने के नाम पर फकीरचंद सिदार के खाते से लाखों रुपए पार कर दिए थे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने झारखंड से एक नाबालिग सहित 03 लोगो को गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना अंतर्गत रिटायर एएसआई फकीरचंद सिदार ने सितंबर महीने में अपने दो खाते से ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. ठगों ने फकीरचंद को फोन कर पेंशन दिलवाने के संबंध में बातचीत की और एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया. जिसके बाद 3 सितंबर को उनके खाते से 6 लाख 44 हजार रूपए अज्ञात आरोपियों ने निकाल लिया. इस बात का पता उन्हें बैंक पहुंचने पर लगा. उनकी पत्नी के जॉइंट खाते से भी 3 लाख 78 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई. इस तरह 10 लाख 22 हजार की ऑनलाइन ठगी की गई थी। 

पूरे मामले में पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले के ग्राम ठाकुरचक से तीन आरोपी खिरोधर महतो (22 वर्ष), श्रवण कर्मकार (28 वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी लक्ष्मण मंडल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके टीम का मुख्य सरगना लक्ष्मण मंडल है, जो एटीएम, मोबाइल का उपयोग कर पैसे ऑनलाइन निकालने में माहिर है. इनके गांव से कुछ दूरी पर लक्ष्मण का गांव है. लक्ष्मण इनके खातों में पैसा डालता है और लक्ष्मण के कहने पर यह अपने खाते से पैसे दूसरों के खाते में ट्रांसफर कर देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 26 हजार 500 रुपए का समान जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ पुसौर थाने में अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया गया है. मुख्य आरोपी लक्ष्मण मंडल फरार है, जिसकी पतासाजी के लिए एक टीम अन्य प्रदेशों में छापेमारी कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/